Caring व पति के लिए Lucky होती हैं इन 4 राशि वाली पत्नियां!

punjabkesari.in Sunday, Jul 11, 2021 - 07:03 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
ज्योतिष में 12 राशियां होती हैं और हर राशि के लोगों के अलग खासियत होती है। अलग नेचर होती है । अलग स्वभाव होता है। अलग-अलग राशि के लोगों के अलग-अलग पॉजिटिव पॉइंट्स भी होते हैं । नेगेटिव पॉइंट्स भी होते हैं। उनकी कुछ खूबियां होती हैं। कुछ कमजोरियां होती हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हरेक राशि का एक स्वामी ग्रह होता है। इस स्वामी ग्रह का असर संबंधित व्यक्ति पर पड़ता है। शास्त्रों में ऐसी 4 राशियों का वर्णन किया गया है, जो अपने पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती है और बहुत केयरिंग भी होती हैं। साथ ही इनमें गजब का कॉन्फिडेंस भी होता है। जिन घरों में इन राशियों वाली जीवन संगिनी होती है। वहां पर सुख-समृद्धि की कोई कमी नहीं रहती है।

कर्क राशि 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि की लड़कियां अपने पति के लिए समृद्धि लाने वाली होती हैं।  ये जिस घर में जाती हैं, वहां धन-संपदा की कमी नहीं होती है। इस राशि की लड़कियां अपने पति के लिए ईमानदार होती हैं। ये संकट काल में अपनों का साथ देती हैं। इनमें दूसरों को खुश रखने की प्रतिभा होती है।

मकर राशि
मकर राशि की लड़कियां  अपने पति के लिए बेहद लकी मानी जाती हैं। घर में ऐसी पत्नी के आ जाने से पति के बिगड़े काम भी बन जाते हैं। ऐसी लड़कियां बुद्धिमान और समझदार होती हैं। वे अपनी समझदारी से पूरे परिवार को एकसूत्र में बांधे रखती हैं। ऐसी लड़कियां पैसे की बर्बादी से परहेज करती हैं और फालतू खर्चे करने से बचती हैं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि की लड़कियां भी अपने पति के लिए भाग्यशाली साबित होती हैं। इस राशि की लड़कियां केयरिंग, आत्मविश्वासी और स्वतंत्र विचारों वाली होती हैं। ये जहां जाती हैं, खुशियां बिखेरती हैं। ये कठिन से कठिन समय में अपने पति का साथ नहीं छोड़ती हैं। ये हमेशा अपने परिवार को आगे रखती हैं। 

मीन राशि
शास्त्रों के मुताबिक मीन राशि की लड़कियां  भावुक भी होती हैं और केयरिंग भी होती हैं। ये अपने पति की खुशियां का ख्याल रखती हैं। कहते हैं कि इनकी शादी जिस व्यक्ति से होती है, वह तरक्की हासिल करता जाता है। ऐसी लड़कियों अपने परिवार को मुसीबत से उबारने के लिए हर त्याग करने के लिए तैयार रहती हैं।

गुरमीत बेदी 
gurmitbedi@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News