मंदिर माता लाल देवी में जन्म उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू

punjabkesari.in Friday, Jan 31, 2020 - 09:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
8 से 21 फरवरी तक निकाली जाएगी प्रभात फेरियां, 22 को मनाया जाएगा जन्म उत्सव 
अमृतसर (सर्बजीत): परम पूज्य माता लाल देवी मंदिर माडल टाऊन में माता जी के जन्म उत्सव के संबंध में धार्मिक समागमों की लड़ी शुरू हो गई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए मंदिर के प्रधान विजय कुमार शर्मा ने बताया कि 22 फरवरी को पूज्य माता लाल देवी जी के जन्म उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। जिसके संबंध में मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम भी होने शुरू हो गए है। 
Follow us on Twitter
Follow us on Instagram
उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को शुरू हुए सुंदर कांड के पाठ के दौरान समागमों की शुरूआत की गई है। इसके उपरांत शहर के अलग-अलग स्कूलों के अलावा धार्मिक भजन मंडलियों द्वारा शाम 6 से 8 बजे तक मंदिर प्रांगण में मां का गुणगान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि इससे पहले 8 फरवरी से 21 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे से मंदिर से प्रभात फेरियां भी शुरू की जाएगी और 22 फरवरी को मंदिर परिसर में बड़ी श्रद्धा भावना के साथ माता जी का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें अमृतसर शहर के अलावा अलग-अलग शहरों से प्रसिद्ध धार्मिक भजन मंडलियां आकर माता जी का गुणगान करेंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News