भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं सभी के लिए प्रेरणास्रोत : सौंध

punjabkesari.in Tuesday, Oct 27, 2026 - 11:34 AM (IST)

चंडीगढ़ (अर्चना): भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय धार्मिक समागम के तहत श्री गुरु रविदास मंदिर प्रबंधक सभा रजिस्टर्ड की ओर से बस्ती जोधेवाल स्थित श्री गुरु रविदास चौक में शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं खन्ना से विधायक तरुनप्रीत सिंह सौंध ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी को नमन करते हुए उनके आदर्शों और शिक्षाओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। समागम में पंजाब सरकार के दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव भी अपने साथियों सहित शामिल हुए। 

सौंध ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं समूचे मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके द्वारा रचित रामायण भारतीय संस्कृति, मर्यादा, नैतिकता और आदर्श जीवन मूल्यों का अनमोल खजाना है। उन्होंने अपनी शिक्षाओं के माध्यम से समाज को सदाचार, समानता, भाईचारे और मानवता की सेवा का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को महान व्यक्तित्वों के जीवन और विचारों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News