Tarot Card Rashifal (20th july): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2024 - 06:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

वृष- व्यापार के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। मेहमानों के अचानक घर पर आने से खर्चा बढ़ सकता है। युवा अपने करियर को लेकर माता-पिता से बातचीत करेंगे।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। परिवार के साथ बैठकर बहन के लिए आए रिश्ते पर चर्चा कर सकते हैं। प्रॉपर्टी का काम कर रहे लोगों को अच्छी डील मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात शेयर करेंगे।

कर्क- किसी दोस्त की मदद से नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। संतान की संगति को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी को पैसा उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ताजगी से भरा रहने वाला है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। किसी के कहने पर कोई बड़ा निवेश न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।

कन्या- नौकरी में बदलाव के इच्छुक व्यक्तियों को आज किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा। नया मकान या वाहन लेने का सपना पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने के लिए हनीमून पर जाने का प्लान बनाएंगे।

तुला- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। साथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। ऑफिस में देर से पहुंचे पर बॉस से डांट पड़ सकती है। तली हुई चीजों से परहेज करें।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। घर-परिवार में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

धनु- आज का दिन आपके लिए सफलता और खुशियां लेकर आने वाला है। घर में चल रही किसी परेशानी को दूर करने के लिए किसी दोस्त की मदद लेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की सराहना करेंगे। भूमि-भवन से जुड़े विवाद खत्म होंगे।

मकर- मकर राशि के जातकों को दिन की शुरुआत में ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लंबे समय से रुके कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिवार के साथ शाम को डिनर का प्रोग्राम बनाएंगे। युवा आलस्य को खुद पर हावी न होने दें।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। घर के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार के साथ किसी रिश्तेदारी के घर जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए ठीक रहने वाला है। परिवार के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। लव पार्टनर की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद ले सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News