Tarot Card Rashifal (14th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Jun 14, 2024 - 06:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- कला-कौशल वालों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। घर का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। सेहत में अचानक से गिरावट देखने को मिल सकती है।

वृष - आज आपका रुझान सामाजिक गतिविधियों की तरफ बढ़ता हुआ नजर आएगा। पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर कार्य का बोझ बढ़ता हुआ नजर आएगा। शारीरिक सेहत सही रहेगी लेकिन मानसिक सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मिथुन- मिथुन राशि के जातक आज काफी खुश रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। पार्टनरशिप में काम करने वालों के लिए समय बहुत सही रहेगा। युवा वर्ग ज्यादा से ज्यादा करियर पर ध्यान देंगे। सेहत कुछ खास नहीं रहेगी।

कर्क- कर्क राशि के जीवन में पैसों से जुड़ी चिंता दूर हो जाएगी। किसी दूर के रिश्तेदार से मिलने का मौका मिल सकता है। बढ़ती गर्मी की वजह से सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी। रिलेशनशिप में चल रही नकारात्मक बातों को दूर करने का प्रयास करेंगे।

सिंह- सिंह राशि वालों आज आपकी कोई मनचाही मनोकामना पूर्ण हो सकती है। नया व्यापार शुरू करने के लिए लोन लेना पड़ सकता है। धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। नौकरी के काम में काफी व्यस्त रहेंगे। बीपी के मरीज समय-समय पर खान-पान पर ध्यान दें।

कन्या- कन्या राशि के जातक जितना हो सके वाद-विवाद से दूर रहें। दोपहर बाद सारे अटके कार्य पूरे होने की सम्भावना है। कचहरी में यदि कोई मसला चल रहा था वो वहां से मुक्ति मिलने की भी संभावना है। भाई के साथ छोटी-मोटी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

तुला- तुला राशि के जातकों को लक्ष्य पूरा करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। घर में अगर किसी बात को लेकर चिंता चल रही थी वो दूर हो जाएगी। कर्ज से छुटकारा मिलने की सम्भावना है। कुछ लोग आपको परेशान कर सकते हैं।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए रिश्ते-नाते के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। एकांत जगह में समय बिताने का मन करेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।

धनु- धनु राशि के जातक आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। सरकारी कार्य में किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ेगा। इस राशि की महिलाएं बाहर के काम में काफी व्यस्त रहेंगी। मानसिक सुख-शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय अपने लिए निकालें।

मकर- मकर राशि वालों आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सेहत को सही रखने के लिए योग पर ध्यान दें। व्यापार के काम को सही रखने के लिए अनुभवी लोगों से सहायता लेंगे। ऑफिशियल यात्रा पर जाना पड़ेगा।

कुंभ- आज कार्यक्षेत्र में हर काम को बेहद ही ध्यान से करें। व्यापार से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल सकती है। युवा वर्ग को आगे बढ़ने के लिए विचारों में बदलाव करना पड़ सकता है। पार्टनर की किसी बात से काफी परेशान रहेंगे।

मीन- आज घरवालों के साथ बैठकर किसी जरुरी काम को लेकर चर्चा करेंगे। छात्रों को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। राजनीति से जुड़े काम में कुछ अड़चने पैदा हो सकती हैं। ज्यादा काम की वजह से काफी थकान महसूस करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News