Tarot Card Rashifal (9th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Jun 09, 2024 - 06:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष:  आज कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। ज्यादा काम की वजह से मन काफी चिड़चिड़ा रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम-प्यार बना रहेगा। सेहत से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं आएगी।

वृष: आज गैर-क़ानूनी कार्यो में अपनी टांग न अड़ाएं। व्यापार के हर काम को अपने देख-रेख में ही करवाएं। घर में वातावरण में शांति बनी रहेगी। सेहत से जुड़ी कोई दिक्कत है तो तुरंत ही डॉक्टर से चेकउप करवाएं।

मिथुन: आज आपका रूठा हुआ भाग्य जाग सकता है। गुस्से जैसी परिस्थितियों से दूर रहने का प्रयास करेंगे। ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीज अपनी दवाइयों का खास ध्यान रखें। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। पार्टनर के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा।

कर्क: आज अगर क्रोध से काम करेंगे तो आपको नुकसान हो सकता है। काम से संबंधित किसी काम को लेकर काफी बिजी रहेंगे। अपने जीवन में सुधार करने का प्रयास करेंगे। कारोबार में अचानक से गिरावट देखने को मिलेगी। नींद पूरी करने पर ध्यान दें।

सिंह:  आज दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। संतान की सेहत से जुड़ी जो चिंता थी वो ठीक हो जाएगी। अचानक से धन लाभ होने की सम्भावना बन रही है। व्यापार के लिए समय बहुत सही रहेगी।

कन्या: आज का दिन बहुत शानदार रहेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। दोपहर बाद पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। बुरे सपने परेशान कर सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक जगह पर जाने का प्लान बनाएंगे।

तुला : आज आपकी अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। वाहन थोड़ा संभल कर चलाएं। बेवजह का क्रोध युवाओं को परेशानी में डाल सकता है। विवाह के लेकर जो परेशानियां थी वो दूर हो जाएंगी।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों नींद से जुड़ी परेशानी दूर हो जाएगी। कर्मचारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकती है। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम करवाने का प्लान बनाएंगे। धन से जुड़ी समस्या भी हल हो जाएगी।

धनु: आज आपके रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। घर का वातावरण काफी शांत रहेगा। ज्यादा से ज्यादा आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय फायदेमंद रहेगा।

मकर: आज आपको कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई जानकारी मिल सकती है। उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को शहर से बाहर जाना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में जो गलतफहमी थी वो भी दूर हो जाएगी। व्यापार करने वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।

कुंभ: आज कुंभ राशि के जातक अपने जीवन में बदलाव करने के बारे में सोचेंगे। व्यापार में किसी भी परिस्थिति में ईमानदारी से समझौता न करें। परिवार में चल रही बेवजह की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। शुगर के मरीज अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।

 मीन:  आज आपको संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। बदलते वातावरण की वजह से सेहत में अचानक से बदलाव देखने को मिलेंगे। काम ठीक-ठाक ही रहेगा। परिवार में किसी मेहमान का आगमन होने की सम्भावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News