Tarot Card Rashifal (19th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, May 19, 2024 - 06:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि के जातक आज काफी खुश रहने वाले हैं। युवा वर्ग किसी नई जॉब के अप्लाई कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो कोई दिक्कत नहीं आएगी। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। छात्रों को पढ़ाई को क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

वृष राशि के जातकों की मन की इच्छा पूरी हो सकती है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की सम्भावना है। ऑनलाइन शॉपिंग में धन खर्च कर सकते हैं। जिस जगह निवेश करेंगे उसमें फायदा प्राप्त होता है।

मिथुन राशि वालों आज कोई भी कार्य बहुत ही सोच-समझ कर करें। संतान के करियर को लेकर कोई जरुरी निर्णय लेंगे। रिश्तेदारों के साथ अगर कोई मन-मुटाव चल रहा था वो दूर हो जाएगा। अपने खर्चों पर जितना नियंत्रण करोगे उतना बेहतर रहेगा।

कर्क राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में किसी काम से बाहर जाएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ने की सम्भावना बन रही है। सेहत में अचानक से गिरावट देखने को मिलेगी। बिजनेस में कोई बड़ा निवेश करने से बचें। वाहन खरीद सकते हैं।

सिंह राशि वालों आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। किसी बाहरी व्यक्ति को अपने घर की बात शेयर न करें। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन बहुत बेहतर है। इस राशि की महिलाएं घर की साफ़-सफाई पर ज्यादा ध्यान देंगी।

कन्या राशि के जातक आज अपनी पढ़ाई को लेकर काफिस सीरियस रहेंगे। व्यापार में किसी अजनबी पर भरोसा न करें। धन संबंधित समस्या भी दूर होती हुई दिखाई देगी।  घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

तुला राशि के जातक अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान रहेंगे। बच्चों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। मौज-मस्ती का असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ सकता है। अपनी नौकरी को लेकर चिंतित रहेंगे। लम्बे समय से चल रहा विवाद खत्म होता हुआ दिखाई देगा।

वृश्चिक राशि के जातक अपनी दिनचर्या को बदलने का प्लान बनाएंगे। अचानक से आंखों में इन्फेक्शन हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की सम्भावना है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।

धनु राशि के जातक पार्टनर के साथ बेवजह की बहस न करें। व्यापार को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। आपकी सकारात्मक सोच कार्यक्षेत्र में आपको आत्मनिर्भर बनाएगी। छात्रों को अपनी मेहनत के बढ़िया परिणाम मिलते हुआ नजर आएँगे।

मकर राशि वाले जातक नौकरी में हर काम को बेहद ही ध्यान से करें। दोस्तों के साथ रिश्ता और भी ज्यादा गहरा होता हुआ दिखाई देगा। व्यापार की कोई खास जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। पार्टनरशिप में जो भी काम करेंगे उसमें फायदा देखने को मिलेगा।

कुम्भ राशि के जातक अपनी सेहत के प्रति बिलकुल भी लापरवाही न करें। पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती की वजह से कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बच्चों की फरमाइशों को पूरा करने में लगे रहेंगे।

मीन राशि के जातक अपने भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग कर सकते हैं। सेहत के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी। ज्यादा से ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे। विद्यार्थियों पर पढ़ाई का बोझ बढ़ सकता है। युवा बाहर पढ़ने जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News