Tarot Card Rashifal (26th March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2024 - 07:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। किसी परिजन के यहां से कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। लव लाइफ में रोमांस की कमी रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

वृष - ऑफिस में बॉस आपके काम की प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे। संतान से किए गए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए ताजगी से भरा रहने वाला है। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में शिक्षकों की मदद मिलेगी। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। दांतों के दर्द से परेशान रहेंगे।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। संतान के भविष्य को लेकर मन परेशान रहेगा। धन संबंधित मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है।

कर्क- आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई बड़ा निवेश करने से बचना होगा। खेलकूद में रुचि रखने वाले छात्रों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। पार्टनर से अपनी भावनाओं को साझा करेंगे।  

कन्या- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किए गए कार्यों से आपको सराहना मिलेगी। इस राशि के छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कुछ नया सीखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे।

तुला- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त से मिलकर बहुत अच्छा महसूस होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत बेहतर रहेगी।  

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ विदेश घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। बच्चे किसी चीज को खरीदने की जिद कर सकते हैं। गैस की समस्या बनी रहेगी।

धनु- बिजनेस कर रहे लोगों को कुछ नया करने का मौका मिलेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करके बहुत अच्छा महसूस होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी।

कुंभ- व्यापार कर रहे लोग कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। भाई के साथ मिलकर नए बिजनेस की शुरुआत करेंगे। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने साथी को अपने परिवार वालों से मिलवाएंगे। इस राशि के छात्रों का दिन उत्तम रहने वाला है।

मीन- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। किसी काम को पूरा करने में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इस राशि के छात्रों को अपनी पढ़ाई के प्रति ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News