Tarot Card Rashifal (28th november): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Nov 28, 2023 - 07:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी काम में मन नहीं लगेगा। आर्थिक दृष्टि से कई महत्वपूर्ण कार्य करने में कामयाब रहेंगे। जो रिलेशन में हैं पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा करेंगे।  

वृष- आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहेगा। व्यापारियों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। मन को शांत करने के लिए किसी दोस्त के जाने का प्लान बनाएंगे। दांतों का दर्द बढ़ सकता है।  

मिथुन- आज  का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को पार्टी की तरफ से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा करने का मौका मिलेगा। भाई के साथ मिलकर नया घर खरीदने की योजना बना सकते हैं।

कर्क- आज का दिन कर्क राशि वालों के जीवन में कुछ नयापन लेकर आने वाला है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। ऑफिस में कोई बड़ा पद मिल सकता है। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस राशि के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अचानक से किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। लवमेट अपने रिश्ते को लेकर कोई अहम फैसला कर सकते हैं।

कन्या- आज किसी नए काम को शुरू करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लें। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं। कारोबार को बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। परिवार में किसी खास मेहमान का आगमन होगा।

तुला- आज का दिन तुला राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए हाई प्रोफाइल संस्थान में प्रवेश कर सकते हैं। परिवार के साथ मूवी देखने जाएंगे। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।  

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। व्यापारिक योजनाओं में आपको कामयाबी मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। परिवार को लेकर उनके पसंद की जगह पर जाएंगे। दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी।

धनु- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। भूमि संबंधी कार्यों में लाभ के योग हैं। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग आपके कार्यों को और बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए उत्साहित करेगा। सेहत ठीक रहेगी लेकिन बाजार के खानपान से परहेज रखें।

मकर- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके काम में रुकावट पैदा करने की कोशिश करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करके बहुत अच्छा महसूस करेंगे। घुटनों का दर्द पहले से बढ़ सकता है, बदलते मौसम से बचाव रखें।

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए अनूकुल रहने वाला है। ऑफिस में आपका अच्छा प्रदर्शन रहेगा, बॉस आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। खानपान का खास ध्यान रखें।

मीन- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस राशि के युवा घर के कामों में माता का सहयोग करेंगे। भाई-बहन के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। छात्र परीक्षा की तैयारी में लगे रहेंगे। सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News