Tarot Card Rashifal (23rd december):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Dec 23, 2022 - 06:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज दिन की शुरुआत किसी महत्वपूर्ण काम से करेंगे। कार्यक्षेत्र में आलस के कारण समय पर काम पूरा नहीं कर पाएंगे। व्यापार में बढ़ोतरी संभव है। मन मुताबिक काम करने से युवाओं के मन को संतुष्टि मिलेगी। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बनाएंगे।

वृषभ- आज आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कोई अहम कदम उठाएंगे। बिजनेस से जुड़ी हर गतिविधि को नजर में रखें। युवा धैर्य और संयम से हर काम को पूरा कर लेंगे। छात्र अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही बरतेंगे। काम के साथ-साथ आराम पर भी ध्यान दें।

मिथुन- आज सारा दिन मन में सुकून भरा रहेगा। बिजनेस में पैसो से संबंधित मुश्किलों को दूर करने का हल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मनमर्जी करना भारी पड़ सकता है। छात्र मुश्किलों का सामना करना सीखेंगे। शरीर में दर्द और हल्का बुखार रह सकता है।

कर्क- कार्यक्षेत्र में पुराने समय में की गई मेहनत आज रंग लाएगी। व्यापार के दस्तावेजों को संभाल कर रखें। युवा अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे। ज्यादा खर्चा होने की संभावना है। परिवार में हंसी-खुशी भरा माहौल रहेगा।  ज्यादा भागदौड़ के कारण पैर में मोच आ सकती है।

सिंह- आज ऑफिस में उत्साह के साथ नए काम को स्वीकार करेंगे। बिजनेस में आपका पार्टनर धोखा दे सकता है। युवा अपने काम को समय से पूरा नहीं कर पाएंगे। पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे। गर्म चीजों के सेवन से परहेज रखें। पुरानी बीमारी फिर से उभर कर आ सकती है।

कन्या- आज व्यापार के सिलसिले में बाहर जाना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में ज्यादा काम होने के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। छात्र अपनी परीक्षाओंं के लिए खूब मेहनत करेंगे। कान के कच्चे न बनें। सारा दिन बैठे रहने के कारण कमर में दर्द हो सकती है।

तुला- आज पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तारीफ सुनने को मिलेगी। कोई जमीन-जायदाद खरीदने से पहले किसी वरिष्ठ की सलाह जरूर लें।  ब्लड प्रेशर वाले लोग नियमित जांच कराते रहें।

वृश्चिक- आज अपने नजरिए को बदलने का प्रयास करेंगे। ऑफिस में काम पर फोकस बनाने की कोशिश करेंगे। व्यापार में थोड़ी गिरावट आ सकती है। युवाओं को करियर के शुरुआत में थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

धनु- आज कार्यस्थल पर हर काम को व्यवस्थित तरीके से करने की कोशिश करेंगे। बिजनेस को लेकर मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई के प्रति थोड़ा कंफ्यूज रहेंगे। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। मिर्च-मसाले वाले खाने से परहेज रखें।

मकर- आज अपने मीठे व्यवहार से ऑफिस में सबका मन मोह लेंगे। अनुभवी लोगों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। बच्चों पर ज्यादा रोक-टोक करना भारी पड़ सकता है। युवा मनोरंजक गतिविधियों में समय व्यतीत करेंगे। पेट दर्द की वजह से तकलीफ होगी।

कुम्भ- आज सामाजिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों के द्वारा की गई मेहनत सफल होगी। परिवार में नए सदस्य का आगमन होगा। योग की तरफ आकर्षित होंगे।

मीन- आज कार्यक्षेत्र में जल्द से जल्द अटके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। बिजनेस को लेकर मन में कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है। बच्चों की समस्या का हल निकालेंगे। कहीं भी पैसा खर्च करने से पहले उसका बजट बना लें।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News