Tarot Card Rashifal (17th march): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Mar 17, 2023 - 07:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि वालों के जीवन में आज खुशियां आने वाली हैं। विदेश से संबंधित कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। छात्रों को मनपसंद जगह पर एडमिशन मिलने की उम्मीद है। घर में परिवार के साथ किसी मेहमान के आने से चहल-पहल रहेगी। सरकारी नौकरी वालों की प्रमोशन होने के योग हैं।

वृषभ- कार्यक्षेत्र में मित्र के सहयोग से नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू करेंगे। युवा पीढ़ी का मनोबल बढ़ेगा। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। छात्रों का रुचिपूर्ण कार्यों में अधिक मन लगेगा। भूमि-भवन खरीदने के लिए दिन उत्तम है। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं, कार्यभार बढ़ सकता है।
 
मिथुन- आज का दिन बढ़िया रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क हो सकता है जो काफी फायदेमंद होगा। जिनका पैसा बाजार में फंसा था, वो वापिस मिलने के आसार हैं। रूके हुए तमाम कार्य पूरे हो जाएंगे। जी तोड़ मेहनत के बल पर अपने उद्देश्य को हासिल कर लेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

कर्क- लोगों के बीच वाणी का जादू चलेगा। आपकी सलाह का परिणाम अच्छा होगा, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। ऐसे लोगों से बात होगी, जिनके पास पैसे कमाने के बहुत अच्छे सुझाव होंगे। परिवार के साथ टूर पर जाने का प्लान बन सकता है। सेहत का खास ख्याल रखें, छोटी-मोटी समस्या होने के आसार हैं।  

सिंह- अपनी कमियों को निखारने का प्रयास करेंगे। कारोबार में मन लगाएंगे तो आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। माता-पिता का सहयोग साथ रहेगा। बच्चों को घर के बड़ों से कोई बहुमूल्य सलाह मिल सकती है, जो भविष्य में काम आएगी। कार्यालय में मीटिंग के दौरान किसी ऐसे व्यक्ति से बात होगी, जो आगे चलकर कोई बड़ा फायदा करा सकता है।

कन्या- भाई-बहन के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस होगा। लंबे समय से रुके हुए काम में सफलता प्राप्त होगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय में आर्थिक लाभ हो सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक कर रचनात्मक कार्यों में लगने की संभावना है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

तुला- धन संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी। घर में मेहमान  आने की संभावना है, जिससे माहौल खुशनुमा होगा। बिछड़े प्रेमी से मुलाकात वर्तमान जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी। भविष्यफल जानने की जिज्ञासा गलत राह पर लेकर जा सकती है।      

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें                                                                   
              
वृश्चिक- पैसे कमाने के नए साधन मिलेंगे। शत्रु काम में बाधाएं उत्पन्न करने की कोशिश करेंगे। साथी को सरप्राइज देकर उनके दिल पर राज करेंगे। वाहन खरीदने के लिए दिन उत्तम है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात जीवन में चार चांद लगाएगी। मौसम के विपरीत दिनचर्या रखना सेहत में गड़बड़ी पैदा करेगा।

धनु- विपरीत परिस्थिति में हिम्मत से आगे बढ़ेंगे। बच्चों की पढ़ाई में रुचि कम होगी। युवा पीढ़ी नया बिजनेस शुरू करने की योजना बनाएगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक कलह-क्लेश खत्म होंंगे। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य रखकर चलेंगे।

मकर- कोई मन मुताबिक इच्छा पूरी होने के योग हैं। कार्यस्थल पर चल रहे मतभेद आपसी सहमति से दूर होंगे। खुद को साबित करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। रिसर्च से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। अपनी पर्सनल गतिविधियों को किसी से भी शेयर न करें। खांसी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है।

कुंभ- किसी भी काम में जल्दबाजी न करें, उचित सोच-विचार अवश्य करें। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। युवाओं को करियर में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। नौकरी कर रहे जातकों को उनकी मेहनत का फल आज जरुर मिलेगा।

मीन- मीन राशि के जिन जातकों की अभी तक शादी तय नहीं हुई है वे निराश न हों, जल्द ही शादी के योग हैं। कारोबार वालों की सफलता के राह में आने वाली हर बाधा दूर होती नजर आ रही है। नौकरी पेशा लोग दूसरों के चक्कर में खुद को परेशानी में डाल सकते हैं, सावधानी से काम करें।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News