Tarot Card Rashifal (13th September, 2022): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Sep 13, 2022 - 08:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज दिन शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। व्यापार में साझेदारी से किए काम में लाभ होने की संभावना है। साथी का सहयोग बिगड़े काम बनाने में मदद करेगा। छात्रों का पढ़ाई में अधिक ध्यान लगेगा। साइंस स्टूडेंट्स को सफलता हाथ लगेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत में सुधार होता दिखेगा।  

वृषभ- आज का दिन उत्तम रहेगा। बिजनेस करने वालों को मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे, धन लाभ होने के योग हैं। युवा पीढ़ी खुद को ऊर्जावान महसूस करेगी। नौकरी वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लम्बे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। एक्सरसाइज से सेहत में सुधार होगा।

मिथुन- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। एकाग्रता से किए गए काम में सफल होंगे। प्रेमियों को साथी से उपहार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलने की संभावना है। जो भविष्य में आपके लिए फलदायी होगी। उद्योग से जुड़े लोगों को बढ़ा मुनाफा होगा। युवा वर्ग के लोग नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क- आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें। अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

सिंह- आज का दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा, मन प्रसन्न होने की पूरी-पूरी संभावना है। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा। कारोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी। माता जी की सेहत सुधरी दिखाई देगी।

कन्या- आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। कारोबार को बढ़ाने के लिए नए अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ विचार साझा करने पर रिश्तों में सकारात्मकता आएगी। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में दिल लगेगा। फिट महसूस करेंगे।

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

तुला- आज दिन उत्तम रहेगा। आपका ध्यान पुराने कार्य को पूरा करने में लगा रहेगा। कार्यालय में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। जिससे पढ़ाई से मन भटकेगा। बिजनेस वालों के रुके हुए सारे काम पूरे होंगे, साथ ही धन लाभ के योग हैं।

वृश्चिक- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। सब कुछ मन मुताबिक होगा। जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी की सराहना करने से दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। लंबी चल रही बीमारी से छुटकारा मिलने वाला है।

धनु- आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। किसी समारोह में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिए दूसरे व्यक्तियों से बेहतर सुझाव मिलेंगे। सुबह योग करें, खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे।

मकर- आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। परिवार वालों के साथ पिकनिक का प्लान बनता नजर आएगा। जीवनसाथी से किसी विषय पर लंबी बातचीत हो सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे भविष्य में फायदा होगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। प्रेमी भी अपने साथी के बारे में घर पर बताने की कोशिश करेंगे।

कुंभ-आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। दूसरों की मदद करने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन- आज का दिन सामान्य रहेगा। मन किसी बात को लेकर उत्साहित होगा। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनकी किस्मत चमकेगी। सत्ता-सरकार से जुड़े कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी कर सकते हैं। थकान बढ़ेगी लेकिन हिम्मत बनी रहेगी।

PunjabKesari kundlitv


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News