Tarot Card Rashifal (31st March 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Mar 31, 2022 - 08:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। घर पर कोई दोस्त या रिश्तेदार मिलने आयेंगे। जिसके साथ लंच करने का प्लान बनायेंगे। जो लोग प्रापर्टी डिलर का काम कर रहे हैं, उनके लिये आज का दिन फायदेमंद रहेगा। 

वृष: आपको कोई नया कोंट्रेक्ट मिलेगा। सेहत पहले से अच्छी रहेगी। लवमेट्स अपने बारे में घर पर बताएंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशखबरी मिलेगी। जिससे ख़ुशी से झूम उठेंगे। 

मिथुन: आज किस्मत साथ रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्याएं हल हो जायेंगी। किसी भी काम के बारे में गहराई से विचार करेंगे, तो नतीजे आपके फेवर में रहेंगे। 

कर्क: घर और ऑफिस दोनों जगह का माहौल खुशनुमा रहेगा। बच्चों की जरूरतों का ख्याल रखें। कारोबारियों को आज रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होने वाला है। ऑफिस में बॉस मेहनत और लगन से प्रसन्न होकर आपकी सैलरी में वृद्धि करेंगे। 

सिंह: आज कोई नया काम शुरू करने का मन बनायेंगे। छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आपके सभी कार्य समय रहते पूरा होंगे। मीडिया से जुड़े हुए लोगों को आज भागदौड़ करनी पड़ेगी। 

कन्या: छात्रों को आज परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आप किसी बड़ी कंपनी के साथ डील फाइनल करने में सफल होंगे। उद्योग जगत में उन्नति मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला: आज दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यों को पूरा करने में बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा। नए काम को शुरु करने में भाग्य का साथ मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति के स्त्रोत प्राप्त होंगे। छात्रों को अपनी मेहनत के अनुरूप ही परिणाम हासिल होंगे। 

वृश्चिक: ऑफिस के किसी काम को पूरा करने में सिनियर्स की मदद मिलेगी। आज माता की सेहत में सुधार होगा। इस राशि के वकालत कर रहे छात्रों को किसी अच्छे वकील के साथ काम करने का मौका मिलेगा। 

धनु: आज ध्यान धार्मिक कार्यों में लग रहेगा। शाम तक घर पर ही किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां आज खत्म होंगी। अपनी माता से कोई सरप्राइज मिलेगा।

मकर: जो लोग पत्रकार हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे और समाज में उनका नाम होगा। आज रुके हुए पैसे वापिस मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति और अच्छी होगी। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखने से दम्पत्य जीवन में मधुरता बढे़गी।

कुंभ: आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपका समय बच्चों के साथ बितेगा, जिससे पारिवारिक महौल भी खुशनुमा रहेगा। आज कुछ नया और सकारात्मक काम करने की सोचेंगे, अपनी दिनचर्या में बदलाव करके छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्यायों सें छुटकारा पाएंगे।

मीन: अपने व्यापार की गति को बेहतर बनाने के लिए कोई नयी योजना बनायेंगे। करियर में आगे बढ़ने के लिए बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होग। दाम्पत्य जीवन में नयापन आयेगा। 
नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News