Tarot Card Rashifal (23rd March 2022): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Mar 23, 2022 - 08:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आपकी बातचीत से लोग प्रभावित होंगे। यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। माता से बहस होने की संभावना है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

वृषभ: कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन लाभ होगा। भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव रहेंगे। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन: रुके कार्यों में गति आएगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी की सुनी सुनाई बातों पर ध्यान न दें। दोस्तों के साथ मन मुटाव संभव है। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

कर्क: निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।

सिंह: कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। ध्यान रखें कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है।

कन्या: परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। सतर्क रहें, आपके अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। विवाद से बचें। बच्चोंं के विवाह की चिंता रहेगी।

तुला: परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा। सुख-सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है।

वृश्चिक : कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। अचानक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। परिवारिक क्लेश से बचें।

धनु : पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। अनाज तिलहन व्यावसायियों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।

मकर : व्यावसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें। अपने आपको संभाले और संगति बदलें।

कुंभ : कार्यसिद्धि के बीच कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

मीन: नए दोस्त बनेंगे। परिवार में चिंता और तनाव के बीच कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। जल्दबाजी में हानि से बचें।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News