Tarot Card Rashifal (20th december 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Dec 20, 2021 - 09:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज दिन उत्साह से भरा रहेगा। अपने विरोधियों से जीत हासिल होगी। जीवनसाथी को खुश करने के लिए उनको थोड़ा ज्यादा समय दें। पहले से चल रही ई एम आई से छुटकारा मिलेगा।

वृष: नया उद्योग शुरू करने का मन बनाएंगे। ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट के प्रति अपना मत रखने में दिक्कतें आएंगी, बेहतर यही होगा की अपनी राय देने से बचें। जॉब ऑफर आ सकती है। बड़ों का सहयोग भी मिलेगा।

मिथुन: दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। छात्रों को कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना बन रही है, जिससे करियर में बदलाव आएंगे। नया वाहन खरीदने के लिए दिन शुभ है। बीते समय को भूलकर आगे बढ़ने की जरूरत है।

कर्क: सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा। महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आएगा। प्रेम प्रस्ताव स्वीकार हो सकता है।

सिंह: आज का दिन लाभ देने वाला है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। महिलाओं के लिए दिन और भी अच्छा है, उन्हें मायके की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। आपके विचारों को ऑफिस में सीनियर्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा।

कन्या:  भविष्य के लिए कोई खास निर्णय ले सकते हैं, जो आगे चलकर कारगर साबित होगा। किसी प्रकार की नई सीख लेने के लिए बेहद अनुकूल समय है। घर में आए अतिथि कुछ परेशानी देकर जा सकते हैं।

तुला: दिन अनुकूल रहने वाला है। लेखकों के लिए दिन महत्वपूर्ण है। लेखन शैली में सफलता मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। जो भी काम करना चाहेंगे वो पूरे हो जाएंगे। व्यापार में भागीदारी भी लाभदायक है।

वृश्चिक: कार्यों को पूरा करने के लिए मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नई चुनौतियों के प्रति तैयार रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। दूध से बनी कोई मिठाई घर में आएगी। उपहार मिलने के योग हैं।

धनु: दिन व्यस्तता भरा रहेगा। पिता से कोई सरप्राइज मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। बिजनेसमैन को सोच-समझकर कर फैसला लेने की जरूरत है।

मकर: छात्रों को करियर के प्रति कोई अच्छी खबर मिलेगी। लोगों के बीच अपनी छवि बनाने का पूरा मौका मिलेगा। बेहतरीन समय का इंतजार अब समाप्ति पर है। कोई बड़ी डील हाथ लगेगी।

कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। संतान की सफलता से प्रसन्न होंगे। घर में परिवर्तन संबंधी कोई निर्णय लेना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। बिजनेसमैन को अपना बिजनेस बढ़ाने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। मन का झुकाव परिजनों के प्रति होगा, जिससे कुछ समय से चल रही पारिवारिक कलह दूर हो जाएगी।

मीन: लोगों से मुलाकात के दौरान सकारात्मक बातों का प्रयोग करें। दिन में कई बड़े निर्णय लेने पढ़ सकते हैं। किसी मूल्यवान वस्तु के खो जाने की आशंका है। यात्रा सफल होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News