Tarot Card Rashifal (29th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Wednesday, May 28, 2025 - 04:39 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: गृहस्थ में उल्लास बना रहेगा। सभी कार्य बिना अवरोध के संपन्न होंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होगी। व्यापारिक यात्रा के योग हैं।
वृष: शारीरिक थकान रहेगी व स्वास्थ्य नरम पड़ेगा। मन व्याकुल रहेगा। कार्यक्षेत्र में बाधाएं बढ़ेंगी। कार्य में सफलता नहीं मिलेगी। उच्चाधिकारियों संग संघर्ष होगा।
मिथुन: धार्मिक कार्यों हेतु धन खर्च होगा। लाभ होने के योग हैं। मित्रों संग आउटिंग पर जाएंगे। गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा।
कर्क: आत्मविश्वास का संचार होगा। घर में शांति का वातावरण रहेगा। दैनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी। स्वभाव में उत्तेजना रहेगी।
सिंह: बच्चों हेतु चिंतित रहेंगे। प्रयास में सक्सेस मिलेगी। कार्य की भागदौड़ रहेगी। परिजनों से समय न देने के कारण मनमुटाव होगा। भावनाओं को काबू में रखें।
कन्या: रिश्तेदारों से मधुर संबंध बनेंगे। आर्थिक रूप से सजग रहेंगे। मन चंचल रहेगा। विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएगा। विरोधियों परास्त होंगे। भाग्यवृद्धि होगी।
तुला: रोमांस से आनंदित होंगे। विपरीत लिंग से मित्रता बढ़ेगी। टेस्टी खाने व नए कपड़ो की प्राप्ति होगी। उत्तम वैवाहिक सुख मिलेगा। सम्मान में वृद्धि होगी।
वृश्चिक: कार्य करने के उपरांत संतोष नहीं मिलेगा। मन में ग्लानि रहेगी। स्वास्थ्य खराब रहेगा। परिवारजनों से मनमुटाव होगा। मानसिक व्यवहार नकारात्मक रहेगा।
धनु: हर कार्य दृढ़ मनोबल से करेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। परिजनों का व्यवहार अच्छा रहेगा। आर्टिस्ट व खिलाड़ी को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
मकर: व्यवसाय में अनुकूल स्थिति रहेगी। ऑफिस के कार्यों में निपुणता रहेगी। सामाजिक कार्य हेतु बाहर जाने के अवसर मिलेगा। आकस्मिक खर्च के योग हैं।
कुंभ: शारीरिक व मानसिक प्रेशर से गुज़रना पड़ेगा। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। आकस्मिक धन खर्च होगा। मित्रों के साथ अनबन होगी। मानसिक व्यग्रता रहेगी।
मीन: स्वास्थ्य नरम रहेगा। शारीरिक थकान रहेगी। संभावित यात्रा टालें। पेट संबंधित समस्याएं सताएगी। संतान हेतु चिंतित रहेंगे। परिजनों से मनमुटाव होगा।