Tarot Card Rashifal (14th december 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Dec 14, 2021 - 09:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: राजनीति से जुडें लोगो का सामाजिक स्तर पर रूतबा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। ऑफिस में कार्यों की प्रशंसा होगी, प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगी। 

वृष: आज की गई मेहनत का भविष्य में अधिक फायदा मिलेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। आपकी सेहत में सुधार होगा। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन: आज किसी दूसरे की ज्यादा आलोचना करने से बचना चाहिए नहीं तो परिस्थितियां आपके विपरीत बनेंगी। आपके लिए कोई फैसला करना कठिन होगा। शाम को माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जाएंगे। दवाईयों के व्यापार में उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। 

कर्क: हर काम खुद करने की कोशिश करेंगे। किसी और पर न थोपें। छात्रों को किसी विषय को समझने में  सीनियर्स की सहायता मिलेगी। लवमेटस एक-दूसरे का सम्मान करेंगे। वाणिज्य में स्थिति मजबूत होगी। शॉर्ट टर्म प्लान पर काम न करें।

सिंह: आज डेली रूटीन में बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिससे फायदा होगा। सोशल साईंस के स्टूडेंट्स के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है, करियर में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर खरीदने की प्लानिंग करेंगे।

कन्या: ऑफिस में अधिकारियों से सम्मान मिलेगा। बच्चे ऑनलाइन कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। किसी पुराने स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में नयापन आएगा।

तुला: आज काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। खुद को ताजगी से भरा महसूस करेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। किसी जरूरी काम से भाग दौड़ करनी पड़ेगी लेकिन काम में सफलता मिलेगी। 

वृश्चिक: कृषि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। महिलाओं को किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा।  मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर है, किसी नई खबर पर काम करने का मौका मिलेगा।

धनु: आज आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर नौकरीपेशा वाले हैं तो जॉब चेंज करने का मन बनाएंगे। खुशमिजाज़ व्यवहार लोगों को ओर आकर्षित करेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े रुके हुए काम किसी दोस्त की मदद से पूरे हो जाएंगे। 

मकर: स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिसे पूरा करने में परिवार वालों का सहयोग भी मिलेगा।

कुंभ: आज घर पर मेहमान आने से चहल-पहल बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी नए काम में हाथ डालने के लिए दिन शुभ है। किसी अनजान से दिल लग सकता है। सेहत में सुधार आएगा।

मीन: आज किसी अजनबी के साथ अपनापन महसूस होगा। कोई बड़ा सौदा तय होने से कारोबार में मुनाफा होगा। प्रमोशन के योग हैं। शादी की बात चल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। बाहर के खानपान पर नियंत्रण रखें।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News