Tarot Card Rashifal (17th September 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Sep 17, 2021 - 10:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: पूर्व में लिए निर्णय बदलने पड़ेंगे। संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेने होंगे। राजकार्य में अवरोध आएंगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल होंगे। आकस्मिक लाभ संभव है।
उपाय: दूध का हलवा बना कर बांटे।

वृष: आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। कई बड़े फैसले लेने होंगे। कार्य स्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। दिनचर्या में आए बदलाव से खुश रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगो के लिए भी समय उपयुक्त है।
उपाय: इत्र लगा कर घर से निकलें।

मिथुन: प्रतिस्पर्धा से यश और सफलता मिलेगी लेकिन किसी भी कार्य में दुस्साहस नहीं करें। प्रेम प्रसंग में उलझ सकते हैं। कानूनी काम पक्ष में होंगे। संतान से मदद प्राप्त होगी।
उपाय: मूंग साबुत पक्षियों को डालें।

कर्क: कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, उलझ सकते हैं। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
उपाय: माता के चरण स्पर्श करें।

सिंह: दिन की शुरुवात नए संकल्पों से होगी। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जीतना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी जगह विजय मिलेगी।
उपाय: हनुमान मंदिर जा कर ध्वजा अर्पण करें।

कन्या: आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। पारिवारिक क्लेश होगा।
उपाय: भोलेनाथ जी पर बिल्वपत्र 11 की संख्या में चढ़ाएं।

तुला: समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रों का सहयोग करना होगा। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। परिजनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यों से नाराज होंगे।
उपाय: शिव शंकर जी के आगे कपूर की ज्योति जलाएं।

धनु : आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। तनाव न लें। उचित होगा जो बीत गया उसे एक सपने की तरह भुला दें।
उपाय: सूखे मेवे इष्ट को चढ़ाएं।

मकर: पैसों का लेन-देन सावधानी से करें। यात्रा के योग के बीच लाभ होगा। जमीन-जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।
उपाय: 11 लौंग मन्दिर में चढ़ाएं।

वृश्चिक: वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। जरा सी गलती के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना आगे बढ़ने में सहायक होगी। दूसरों को बदलने की कोशिश करने से अच्छा है अपनी सोच को बदलें।
उपाय: बर्फी दान करें।

कुंभ: समय कम है और काम ज्यादा, अत: मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा। दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट सम्बन्धित रोग संभव हैं।
उपाय: राम चरित्र मानस का पाठ करें।

मीन: सोचे कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवनसाथी के साथ चल रहे मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है।
उपाय: नाग केसर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News