Tamil Nadu Hajj 2027 Applications Open : हज 2027 का सपना होगा साकार ! 20 जुलाई तक करें आवेदन, तमिलनाडु सरकार का बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 11:38 AM (IST)

Tamil Nadu Hajj 2027 Applications Open : मुस्लिम समुदाय के नागरिकों के लिए एक बहुत खास खबर सामने आई है।  तमिलनाडु के वे मुस्लिम जो आने वाले साल 2027 में हज यात्रा की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए तमिलनाडु सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही तमिलनाडु सरकार सहित देश के सभी राज्यों की हज कमेटियों ने पात्र आवेदकों से फॉर्म आमंत्रित किए हैं। जो भी मुस्लिम समुदाय के लोग 2027 में हज यात्रा करने का सोच रहे हैं, वो आवेदन कर सकते हैं। वहीं, तमिलनाडु सरकार ने घोषणा की है कि जो लोग हज कमेटी ऑफ इंडिया के जरिए हज याजा 2027 का आवेदन करना चाहते हैं, वो 20 जुलाई, 2026 को रात 11 बजकर 59 बजे तक कर सकते हैं। 

ऐसे करें आवेदन 
आवेदक आधिकारिक वेबसाइट https//hajcommittee.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा, सरकार द्वारा जारी आधिकारिक Haj Suvidha ऐप के माध्यम से भी आसानी से आवेदन सबमिट किया जा सकता है।

जरूरी नियम और पात्रता 
आवेदक के पास MRP होना अनिवार्य है। इसके साथ ही पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2027 तक होनी चाहिए। इससे कम अवधि वाले पासपोर्ट स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

हज यात्रा 2027 पर जाने का प्लान कर रहे आवेदकों के पास  पासपोर्ट आकार का फोटो और बैंक पासबुक या कैंसिल चेक होना जरूरी है। 

हज 2027 के गाइडलाइंस हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in या HAJ SUVITHA ऐप पर देखी जा सकती हैं। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News