Kundli tv- आज ही ले आएं घर में ये चीज़ें, बांके-बिहारी संवार देंगे आपकी किस्मत

punjabkesari.in Wednesday, Jun 20, 2018 - 11:09 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
महाभारत में श्रीकृष्ण ने पांडवों की हर पल मदद की, क्योंकि वे धर्म के मार्ग पर चल रहे थे। इसका भाव यह है कि अगर इंसान भी सही तरीके से काम करे तो भगवान अवश्य उसकी भी मदद करते हैं। शीघ्र भगवान की कृपा पाने के लिए अच्छे कामों के साथ यदि कुछ और विशेष उपाय किए जाए तो कईं प्रकार के लाभ मिलते हैं। कुछ ज्योतिष विज्ञानियों के अनुसार श्रीकृष्ण की कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें घर में रखने से वहां रहने वालों की किस्मत से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही वास्तु के अनुसार भी इन चीज़ों को घर में लाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आईए जानें इन चीज़ों के बारे में- 
PunjabKesari

बांसुरी
श्रीकृष्ण को बांसुरी बहुत प्रिय है, इसी वजह घर में श्रीकृष्ण के साथ ही बांसुरी भी जरूर रखें। बांसुरी की वजह से घर के कई वास्तु दोष दूर हो सकते हैं।
PunjabKesari

गाय 
आज के समय में ये सभी के लिए संभव नहीं है कि वे घर में गाय पाल सके। ऐसी स्थिति में हमें घर में गाय की एक मूर्ति जरूर रखनी चाहिए। मान्यता है कि गाय में सभी देवी-देवता वास करते हैं। श्रीकृष्ण को गौ माता से विशेष लगाव है। इसीलिए घर के मंदिर में श्रीकृष्ण के साथ ही गाय की मूर्ति भी रखनी चाहिए।
PunjabKesari

मोर पंख
श्रीकृष्ण अपने मस्तक पर मोर पंख हमेशा धारण किए रहते हैं। मोर पंख की वजह से आकर्षण बढ़ता है। घर के मंदिर में श्रीकृष्ण के साथ ही मोर पंख भी रखें। घर में मोर पंख रखने से वास्तु दोष भी दूर होते हैं।
PunjabKesari

वैजयंती माला
महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण गले में वैजयंती माला हमेशा धारण किए रहते हैं। ये माला जो कमल के बीजों से बनी होती है। ये माला घर में रखने से श्रीकृष्ण की विशेष कृपा बनी रहती है।
PunjabKesari
शव यात्रा दिखने पर करें ये काम (देखें VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News