Surya Gochar 2026 : सूर्य के मिथुन प्रवेश से बनेगा बुधादित्य योग, जानें किन 5 राशियों की किस्मत लेगी बड़ा यू-टर्न

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 02:56 PM (IST)

Surya Gochar 2026 : ज्योतिष शास्त्र में समय-समय पर सारे ग्रह अपना राशि परिवर्तन करते रहते हैं। उन्हीं में से एक ग्रह है सूर्य जो हर माह में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। इस माह 15 जून को 2026 को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का यह राशि परिवर्तन बहुत खास और शुभ रहने वाला है क्योंकि मिथुन, सूर्य के मित्र ग्रह बुध की राशि मानी जाती है। सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश करने से कई राशियों को शुभ और अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है। तो आइए जानते हैं कि सूर्य को इस गोचर से कई राशियों को लाभ होगा और किन राशियों को थोड़ी सावधानी बरती चाहिए। 

मेष राशि
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर इस राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी कं बंधन में बंध सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सेहत के लिहाज से यह गोचर अच्छा रहेगा। 

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकती है। ऑफिस में किसी काम को पूरा करने के लिए दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती है। इस राशि के सिंगल लोग क्रश के साथ अपनी दोस्ती की नई शुरुआत कर सकते हैं। 

तुला राशि 
सूर्य का गोचर तुला राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा का प्लान बना सकते हैं। जो लोग लंबे समय से काम की तलाश में थे, उन्हें अच्छी जॉब मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होने की संभावना है। 

मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर मिलाजुला रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। 

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सू्र्य का गोचर बेहतर रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। मीडिया से जुड़े लोगों की सैलरी में इजाफा होने की संभावना है। साथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिलेगा। बहन-भाई के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News