Survey Report : दुनिया के सबसे आशावादी Gen-Z में भारत 15वें स्थान पर, श्रीलंका अव्वल

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 12:21 PM (IST)

लंदन (विशेष) : किस देश के जेन-जी सबसे आशावादी हैं और कहां सबसे कम, इस पर एक नया अध्ययन आया है। भारत आशावादी जेन-जी पीढ़ी की सूची में 15वें स्थान पर है। पाकिस्तान इस सूची में 14वें स्थान पर रहा।

यह अध्ययन ऑक्सफोर्ड स्कूलास्टिका अकादमी के शोधकर्ताओं ने 100 देशों के 1433 युवाओं पर किया है। इन सब से पूछा गया कि वे भविष्य को लेकर कितने आशान्वित हैं। उन्हें एक से पांच के बीच अंक देने थे। संस्थान की सह निदेशक लविनिया अबेल ने श्रीलंका के युवा भविष्य को लेकर सबसे आशावादी बताया हैं। 

कुवैत वाले सबसे निराश
सर्वे में पाया गया कि भविष्य को लेकर कुवैत की जेड जेनरेशन सबसे ज्यादा निराश है। उसके बाद निराश युवाओं वाले देशों की सूची में रवांडा, तुर्की, फ्रांस, पोलैंड, इटली, चीन भी शामिल हैं। 

श्रीलंका के युवा सबसे आशावादी
अध्ययन में पाया गया है कि श्रीलंका के युवा सबसे आशावादी हैं। उसने औसत 4.32 अंक हासिल किए। 4.31 अंक के साथ केन्या दूसरे स्थान पर और 4.24 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

आशावादी- श्रीलंका, केन्या, नेपाल, कजाकिस्तान, साइप्रस, कनाडा, नाइजीरिया, इंडोनेशिया, रूस और अर्मेनिया।

निराशावादी- कुवैत, रवांडा, तुर्की, फ्रांस, पोलैंड, इटली, चीन, ताइवान, इंग्लैंड और घाना।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News