Super Blue Moon 2023: देश में दिखाई दिया सुपर ब्लू मून

punjabkesari.in Thursday, Aug 31, 2023 - 08:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (इंट): देश में रक्षाबंधन पर रात 8.37 बजे फुल मून, सुपरमून और ब्लू मून तीनों एक साथ दिखाई दिए। इस खगोलीय घटना को ‘सुपर ब्लू मून’ कहा जाता है। चंद्रमा रोजाना की अपेक्षा 14 प्रतिशत बड़ा और ज्यादा चमकदार दिखाई दिया। यह घटना तब होती है, जब चंद्रमा पृथ्वी के करीब आता है। अब अगला सुपर ब्लू मून 2037 में दिखाई देगा।

इससे पहले 1 अगस्त को भी फुल मून दिखाई दिया था तब चांद पृथ्वी से 3,57,264 किलोमीटर दूर रहा। जब चांद धरती के करीब हो और पूर्णिमा पड़ जाए तो उसे सुपरमून कहा जाता है। इसके साथ ही जिस महीने में 2 पूर्णिमा पड़ जाएं, उसे ब्लू मून कहते हैं। अगस्त महीने की पहली पूर्णिमा 1 तारीख को थी और आज यानी 30 अगस्त को दूसरी पूर्णिमा थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News