दिन ढलने के बाद बिल्कुल न करें इन चीज़ों का दान

punjabkesari.in Wednesday, Apr 27, 2022 - 02:22 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
धार्मिक शास्त्रों में दान आदि का अधिक महत्व होता है, बता दें यहां हम केवल हिंदू धर्म की ही तरह अन्य धर्मों की भी बात कर रहे हैं। कहा जाता है प्रत्येक धर्म में दान करना बेहज अच्छा कर्म माना गया है। यही कारण है कि लोग अपनी क्षमता के अनुसार समय-समय पर दान आधि करते रहते हैं। परंतु क्या आप जानते हैं कभी कभी दान करना भी व्यक्ति को मंहगा पड़ जाता है। जी हां, हिंदू धर्म से जुड़ी मान्यताओं की मानें तो दान को लेकर कुछ खास हिदायतें दी गई हैं, जिसके अनुसार कुछ चीज़ों का दान करना बिल्कुल शुभ नहीं माना जाता है। आप में से लगभग लोग यही जानते हैं कि दान करने से जहां दान लेने वाले को मदद मिलती है तो वहीं दान करने वाले व्यक्ति को आंतरिक प्रसन्नता होती है साथ ही साथ दान करने से भगवान की कृपा भी मिलती है। लेकिन लगभग लोग ऐसे हैं जो केवल इसी जानकारी से रूबरू हैं, इसलिए आज हम आपको दान से संबधित अन्य जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं। इस जानकारी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सूर्यास्त के बाद किसी भी व्यक्ति द्वारा किन चीज़ों का दान मंहगा पड़ सकता है- 

सूर्यास्त के बाद न इन चीजों का दान माना जाता है वर्जित
धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि यूं तो दान देने से पुण्य की प्राप्ति होती है, लेकिन सूर्यास्त के बाद कुछ चीज़ें का दान मुसीबत को न्यौता देती हैं। इतना ही नहीं कई बार गलत समय पर दान करने से व्यक्ति बर्बादी की कगार तक पहुंच जाता है। 
PunjabKesari Astrology tips, Donation rules, sunset donation niyam, donation rules after sunset, Hindu Dharn Shastra, Hindu Shastra myth, Dharm
उधार का लेन-देन
सूर्यास्त के बाद किसी से उधार लेन-देन नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि शाम के समय दूसरे से लिए गए पैसों से किया गया कार्य सफल नहीं होता। बल्कि शाम के समय उधार लिए पैसों से लेने वाले व्यक्ति की नैगेटिविटी पास आती है। 
PunjabKesari Astrology tips, Donation rules, sunset donation niyam, donation rules after sunset, Hindu Dharn Shastra, Hindu Shastra myth, Dharm
इस समय न करें दूध-दही का दान
प्रचलित मान्यताओं के अनुसार दिन ढलने के बाद दूध या दही का दान भी नहीं देना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दूध का संबंध चंद्रमा और सूर्य से बताया गया है, तो वहीं, दही का संबंध शुक्र से बताया गया है। मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद दूध और दही के दान से घर की बरकत चली जाती है और जीवन में सुख-समृद्धि व धन-वैभव की कमी होने लगती है।
PunjabKesari Curd, दही
लहसुन-प्याज का दान
सूर्यास्त के बाद यदि कोई पड़ोसी लहसुन या प्याज मांगने आ जाएं तो ध्यान दें, भूलकर भी इस चीज़ को न दें। ज्योतिष के अनुसार लहसुन और प्याज का संबंध केतु से बताया जाता है,  केतु को ऊपरी ताकत का स्वामी कहा जाता है।अतः सूर्यास्त के बाद लहसुन-प्याज का दान कभी न करें। 
PunjabKesari, Garlic, onion


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News