Sunday Special: ये दुर्लभ मंत्र नौकरी में दिलाएेगा Promotion

punjabkesari.in Sunday, May 27, 2018 - 09:44 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें विडियो)
शास्त्रों के अनुसार रविवार का दिन सूर्य देव की पूजा के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। यदि किसी की कुंडली में सूर्य दोष हो तो इस दिन सूर्य देव की पूजा करने व मंत्र जाप करने से व्यक्ति की कुंडली के दोषों का नाश होता है। इतना हीं नहीं सूर्य देव प्रसन्न होकर व्यक्ति पर अपनी ख़ूब कृपा बरसाते हैं, जिससे उसे समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। साथ ही नौकरी, प्रमोशन और भाग्य संबंधी परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।
PunjabKesari

हिंदू धर्म के शास्त्रों में सूर्य पूजा के लिए कई मंत्र बताए गए हैं, इन मंत्रों का जप सुबह-सुबह करना चाहिए। रविवार से शुरू करके हर रोज़ सूर्य मंत्रों का जप करें और सूर्य को जल अर्पित करें। ये उपाय सभी सुख प्रदान करने वाला माना गया है और सूर्य नमस्कार करने से बल, बुद्धि, विद्या, वैभव, तेज, पराक्रम व दिव्यता आती है।
PunjabKesari

आपकी सभी परेशानियों से जल्द ही निजात मिल जाता है। जानिए रविवार के दिन किस तरह पूजा करनी चाहिए जिससे कि सूर्य भगवान जल्द ही आप पर प्रसन्न हो जाए।

रविवार को प्रातः काल जल्दी उठकर स्नान करें इसके बाद किसी मंदिर या घर में ही सूर्य को जल अर्पित करें। फिर पूजन में सूर्य देव के निमित्त लाल पुष्प, लाल चंदन, गुड़हल का फूल, चावल अर्पित करें। गुड़ या गुड़ से बनी किसी मिठाई का भोग लगाएं और पवित्र मन से नीचें दिए हुए सूर्य मंत्र का जाप कर सकते हैं। यह मंत्र 'राष्ट्रवर्द्धन' सूक्त से लिए गए हैं। साथ ही अपने माथें में लाल चंदन से तिलक लगाएं।
PunjabKesari

मंत्र-
ऊं खखोल्काय शान्ताय करणत्रयहेतवे।
निवेदयामि चात्मानं नमस्ते ज्ञानरूपिणे।।
त्वमेव ब्रह्म परममापो ज्योती रसोमृत्तम्।
भूर्भुव: स्वस्त्वमोङ्कार: सर्वो रुद्र: सनातन:।।


मंत्र-
प्रात: स्मरामि खलु तत्सवितुर्वरेण्यम् रूपं हि मण्डलमृचोथ तनुर्यजूंषि।
सामानि यस्य किरणा: प्रभवादिहेतुं ब्रह्माहरात्मकमलक्ष्यमचिन्त्यरूपम्।।


मंत्र-
'उदसौ सूर्यो अगादुदिदं मामकं वच:।
यथाहं शत्रुहोऽसान्यसपत्न: सपत्नहा।।
सपत्नक्षयणो वृषाभिराष्ट्रो विष सहि:।
यथाहभेषां वीराणां विराजानि जनस्य च।।'
PunjabKesari

इन मंत्रों का जाप करनें से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएंगी और घर में सुख-शांति आएगी। साथ ही घर में कभी धन की कमी नहीं होगी।

माता लक्ष्मी नहीं, कौन है विष्णु जी का असली लवमेट? (देखें विडियो)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News