Sunday Special: कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत रखने से आमदनी में होती है मनचाही वृद्धि, जरूर करें ये Upay
punjabkesari.in Sunday, May 19, 2024 - 06:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Sunday Special: हर व्यक्ति जीवन में आग बढ़ने के लिए बहुत मेहनत करता है लेकिन ऐसा तभी हो सकता है जब कर्म के साथ-साथ भाग्य का भी भरपूर साथ मिले। कई बार व्यक्ति मेहनत तो बहुत करता है लेकिन फिर भी कामयाबी उसके पास से होकर निकल जाती है। कभी अपने सोचा है ऐसा क्यों होता है ?
बता दें कि कुंडली में सूर्य ग्रह को तरक्की का कारक मानते हैं। अगर इसे सही कर लिया जाए तो कोई भी आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता है। तो चलिए जानते हैं सूर्य ग्रह को किस तरह मजबूत किया जा सकता है।
सबसे पहले तो ये जानें कि कुंडली में अपने करियर के ग्रह को किस तरह से पहचानें-
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार आपकी कुंडली में दसवां भाव आपके करियर का प्रतिनिधित्व करता है। इसके अनुसार ही आप जीवन में आगे बढ़ते हैं। ये घर जितना मजबूत होगा उतना ही आपका करियर ऊंचाइयों को छुएगा। यदि इसके ऊपर कोई अशुभ ग्रह देख रहा है तो समझ जाएं आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बहुत मेहनत करने के बाद भी आगे नहीं बढ़ पा रहे तो इसकी एक वजह ये भी हो सकती है। तो चलिए अब जानते हैं इसे किस तरह करें मजबूत-
करियर की बाधाओं को दूर करने के लिए सबसे आसान उपाय है सूर्य ग्रह की मजबूती। सूर्य ग्रहों के राजा होते हैं अगर ये शुभ होंगे तो बाकि ग्रहों पर भी इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा। जो व्यक्ति अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं सबसे पहले तो उन्हें प्रतिदिन सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। अगर रोज नहीं कर सकते तो रविवार के दिन तो जरूर करें।
दोपहर 12 से 3 बजे तक के बीच सूर्य देव दक्षिण दिशा में विराजमान होते हैं। इस दिशा में शयनकक्ष होना बेहद ही शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार इस दिशा में गहरे रंग के पर्दे लगाना शुभ होता है।
इसके अलावा घर की खिड़कियां भी हमेशा खोल कर रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी देखने को मिलती है।
इसके अलावा हर रविवार आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। इसके अलावा आज के दिन गेहूं, गुड़, स्वर्ण का दान करने से कुंडली में सूर्य ग्रह बलवान होता है। वैसे तो एकमात्र हम इसके द्वारा ही जीवन की परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं लेकिन कुछ ग्रह ऐसे हैं जो बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं-
जो लोग सेना या पुलिस देश की सेवा वाला कार्य करना चाहते हैं उन्हें मंगल ग्रह को अवश्य मजबूत करना चाहिए। इस ग्रह को मजबूत करने से जीवन में आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिलते हैं। मान्यताओं के अनुसार मंगल के शुभ प्रभावों की वजह से कार्यक्षमता का विकास भी होता है।