Stock Market Astrology: तुला राशि में आएंगे शुक्र, बाजार में निचले स्तरों से आ सकती है रिकवरी

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2026 - 02:02 PM (IST)

Stock Market Astrology: यह सप्ताह निफ्टी के लिए एस्ट्रो एंगल से शेयर बाजार के लिए बहुत अहम रहने वाला है। 2 सितंबर को मंगल गुरु के पुनर्वसु नक्षत्र में आएंगे और शुक्र दोपहर को राशि बदल कर अपनी मूल त्रिकोण राशि तुला में प्रवेश करेंगे और इस से बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी शुरू हो सकती है। इसी सप्ताह गुरु अश्लेषा नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर करेंगे जबकि चन्द्रमा का इस सप्ताह का गोचर भी बाजार में रिकवरी के संकेत दे रहा है।

31 अगस्त को चन्द्रमा सुबह बुध के रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे और सुबह 9.41 बजे इसी नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे लिहाजा बाजार खुलने पर आधा घंटा इंतजार करने के बाद बाजार की चाल देखने के बाद ही ट्रेड की रणनीति होनी चाहिए क्योंकि 9.41 के बाद बाजार का ट्रेंड बदल सकता है। दोपहर 3.04 बजे चन्द्रमा इसी नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे लिहाजा इस दौरान भी पोजीशन पर नजर रखना जरुरी है। इस दिन आई.टी. सेक्टर के अलावा बैंकिंग,कैपिटल मार्किट और एन.बी. एफ.सी. सैक्टर के शेयरों में फोकस बनता हुआ नजर आ सकता है।

1 सितंबर को चन्द्रमा का गोचर अश्वनी नक्षत्र में मेष राशि में होगा। चन्द्रमा बाजार खुलने के समय इस नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर करेंगे लिहाजा बाजार की शुरुआत ही अस्थिरता के साथ हो सकती है लिहाजा बाजार खुलने पर थोड़ा इंतजार कर के बाजार की चाल समझ कर ही कोई निर्णय लें। दोपहर 3.04 बजे चन्द्रमा इसी नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे लिहाजा इस दौरान भी पोजीशन पर नजर रखना जरुरी है। इस दौरान हमें आई.टी. सैक्टर के अलावा कम्युनिकेशन और डिफेन्स सैक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

2 सितंबर को चन्द्रमा शुक्र के भरणी नक्षत्र में मेष राशि में गोचर करेंगे लिहाजा बाजार स्थिरता के साथ खुलेगा लेकिन इस दिन दूसरे हॉफ में बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। दोपहर 1.25 बजे मंगल गुरु के पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे जबकि करीब 1.50 बजे शुक्र तुला में जाएंगे और दोपहर 2.14 बजे चन्द्रमा भरणी नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर करेंगे लिहाजा दूसरे हॉफ के दौरान बाजार में अपनी पोजीशन पर नजर रखना जरुरी है। इस दिन हमें लार्ज कैप बैंकिंग, ब्यूटी,लग्जरी, ज्वेलरी आदि कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

3 सितंबर को वृषभ राशि में सूर्य के कृतिका नक्षत्र में गोचर करेंगे लिहाजा बाजार स्थिरता के साथ खुल सकता है। दोपहर 1.07 बजे चन्द्रमा कृतिका नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर करेंगे, यह समय बाजार में उतार-चढ़ाव के लिहाज से अहम रहेगा। इस दौरान अपनी पोजीशन का ध्यान रखना जरुरी है। इस दिन हमें पॉवर सैक्टर के अलावा डिफेन्स और पी. एस.यू. सैक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है

4 सितंबर को चन्द्रमा रोहिणी नक्षत्र में वृषभ राशि में गोचर करेंगे और सुबह 11.47 बजे इसी नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे। इस दिन बाजार की शुरुआत अस्थिरता के साथ होगी। 11.47 के आस-पास बाजार का रुख बदल सकता है लिहाजा अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें। इस दिन हमें डिफेन्स, बेवरेज, शिपिंग, पोर्ट संबंधित कारोबार करने वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

Astro Naresh
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari