Stock Market Astrology: मीन में शुक्र और शनि की युति, अस्थिर रहेगा बाजार
punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 08:35 AM (IST)
Stock Market Astrology: एस्ट्रो साइकल में 2 मार्च को बाजार खुलने से पहले शुक्र अपनी मीन राशि में गोचर करेंगे और शनि के साथ युति करेंगे। जबकि कुंभ राशि में सूर्य, राहु, मंगल और बुध का चतुर्ग्रही योग बना रहेगा। इस सप्ताह 3 मार्च को प्लूटो चन्द्रमा के श्रवण नक्षत्र में गोचर करके बाजार में उतार-चढ़ाव लाने का काम करेंगे जबकि मंगल भी 3 मार्च रात्रि को राहु के शतभिषा नक्षत्र में आ कर मंगल के साथ नक्षत्र संबंध बनाएंगे।
4 मार्च को शुक्र शनि के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में आकर शनि के साथ नक्षत्र संबंध बनाएंगे जबकि सूर्य 5 मार्च को गुरु के पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में आ जाएंगे। इसी दिन रात्रि के समय सूर्य और गुरु दोनों ग्रह 120 डिग्री के एक्सिस पर रहेंगे, ग्रहों की स्थिति बाजार में भारी उतार-चढ़ावा की तरफ इशारा कर रही है लिहाजा बाजार में कोई भी पोजीशन सोच-समझ कर बनानी चाहिए और सीमित मात्रा में जोखिम के साथ ही काम करना चाहिए। इस सप्ताह 3 मार्च को होली के कारण इक्विटी बाजार बंद रहेंगे लिहाजा बाजार में 4 दिन ही कारोबार होगा।
2 मार्च को चन्द्रमा सुबह 7.51 बजे सिंह राशि में मघा नक्षत्र में गोचर करेंगे और केतु के साथ ही रहेंगे चन्द्रमा पर मंगल, बुध, सूर्य और राहु की सीधी दृष्टि के कारण बाज़ारों में शुरुआत गिरावट के साथ हो सकती है लिहाज बाजार की चाल देख कर कोई फैसला लें।
दोपहर करीब 1.43 बजे चन्द्रमा के नक्षत्र का चरण बदलने के बाद बाजारों में अस्थिरता बढ़ सकती है लिहाजा पोजीशन पर इस समय के दौरान ध्यान रखना जरुरी है। आई.टी और डिफेन्स के शेयरों पर ख़ास ध्यान रखें। यहां खरीद में लाभ मिल सकता है।
4 मार्च को चन्द्रमा सूर्य के उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में सिंह राशि में गोचर करेगा लिहाजा बाजार की शुरुआत में उतार-चढ़ाव हो सकता है लेकिन कोई भी पोजीशन बनाने से पहले बाजार की चाल को समझें। चन्द्रमा के दोपहर 1.45 बजे कन्या राशि में गोचर करने के बाद बाजार में स्थिरता आ सकती है। इस दिन बाजार में बैंकिंग, आई टी और सरकारी सेक्टर की कंपनियों में खरीद देखने को मिल सकती है।
5 मार्च को चन्द्रमा अपने ही हस्ता नक्षत्र में कन्या राशि में गोचर करेंगे लिहाजा बाजार में उतार-चढ़ाव का रुख रहेगा और दोपहर 2.32 बजे चन्द्रमा के नक्षत्र चरण परिवर्तन के बाद उतार-चढ़ाव गहरा सकता है लिहाजा अपनी पोजीशन पर इस समय के दौरान विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इस दिन हमें तरल पदार्थों, शिपिंग, पोर्ट आदि कंपनियों के शेयरों में फोकस बनता हुआ नजर आ सकता है।
6 मार्च को चन्द्रमा अपने ही हस्ता नक्षत्र में कन्या राशि में गोचर करेगा और गुरु के केंद्र में रहेगा। बाजार खुलने पर 10 मिनट का इंतजार करें क्योंकि 9.25 पर चन्द्रमा मंगल के चित्रा नक्षत्र में गोचर करेगा इस से बाजार में स्थिरता आ सकती है। डिफैन्स सेक्टर पर इस दौरान फोकस बढ़ता हुआ नजर आएगा।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
