Sri Krishna Janmabhoomi Shahi Idgah dispute: कारसेवा के ऐलान के बीच स्वामी सच्चिदानंद नजरबंद

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 11:48 AM (IST)

मथुरा (एजैंसी): श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद के बीच 9 अगस्त को प्रस्तावित कारसेवा के ऐलान के बाद मथुरा पुलिस-प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज को गुरुवार को उनके आश्रम में नजरबंद कर दिया। पुलिस ने उन्हें नोटिस भी सौंपा है। इस बीच स्वामी सच्चिदानंद ने 9 अगस्त को प्रस्तावित कारसेवा का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्वामी सच्चिदानंद महाराज गुरुवार को अयोध्या जाने की तैयारी में थे, लेकिन उनके रवाना होने से पहले ही पुलिस ने आश्रम पहुंचकर उन्हें नजरबंद कर दिया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आश्रम परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

नजरबंद किए जाने के बाद स्वामी सच्चिदानंद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सावन माह और कांवड़ यात्रा को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था के मद्देनजर 9 अगस्त को प्रस्तावित कारसेवा का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कारसेवा के लिए नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News