Sonam Kapoor son name meaning : Sonam Kapoor ने रिविल किया अपने दूसरे बेटे का नाम, जानें क्या है धार्मिक कनेक्शन
punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 01:50 PM (IST)
Sonam Kapoor son name meaning : मदर्स डे से एक दिन पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर उनके पति आनंद आहूजा ने अपने दूसरे बेटे का नाम रिविल कर दिया है। दूसरे बेटे के नाम को लेकर सोनम कपूर चर्चा में बनी हुई है। 9 मई, 2026 को सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से अपने दूसरे बेटे के साथ परिवार की पहली फोटो पोस्ट की है और अपने नन्हें राजकुमार का नाम का अर्थ भी बताया है। लोग काफी दिनों से सोनम कपूर के दूसरे बेटे की एक झलक देखने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जैसे ही सोनम कपूर ने अपने बेटे की पहली झलक Fans के से साथ शेयर किया, उसके बाद से ही बधाइयों का तांता लग गया। तो आइए जानते हैं सोनम कपूर और आनंद अहूजा के दूसरे बेटे के नाम का क्या है धार्मिक अर्थ।

क्या है सोनम कपूर के दूसरे बेटे के नाम का धार्मिक अर्थ
सोनम कपूर और आनंद अहूजा के दूसरे बेटे का जन्म 29 मार्च 2026 को हुआ था। उन्होंने अपने बेटे का नाम रुद्रलोख रखा है। इस नाम का मतलब भगवान शिव से जुड़ा हुआ है। सोनम कपूर ने अपने इंटाग्राम कैप्शन में लिखा है कि वेदों में रुद्र शब्द 'रुद' मूल से आया हैस, जिसका अर्थ गरजना होता है। जो सारी दुखों को उसकी जड़ से ही खत्म कर देता है। सोनम कपूर ने बताया कि ‘रुद्र’ नाम प्रकृति की शक्तिशाली ऊर्जा, नई शुरुआत, उपचार और जीवन की शक्ति का प्रतीक है।
उन्होंने अपने बड़े बेटे वायु आहूजा और छोटे बेटे रुद्र के नामों के बीच खास आध्यात्मिक जुड़ाव का भी जिक्र किया। सोनम के अनुसार, ‘वायु’ उस जीवन ऊर्जा और सांस का प्रतीक है, जो हर जीव में बहती है, जबकि यह नाम भगवान विष्णु से भी जुड़ा माना जाता है, जिन्हें सृष्टि का पालनकर्ता कहा जाता है। उन्होंने आगे कहा कि रुद्र के आने से उनके परिवार में शक्ति, संरक्षण और परिवर्तन का एक सुंदर संतुलन बना है। सोनम ने अपने बेटे के लिए कामना की कि वह अपने नाम की तरह साहसी, दयालु, समझदार और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर बने। अंत में उन्होंने सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद भी व्यक्त किया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
