आज बन रहे हैं सुख-समृद्धि देने वाले शुभ संयोग, आप भी उठाएं लाभ
punjabkesari.in Monday, May 30, 2022 - 08:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Somvati amavasya 2022: आज करीब 30 वर्षों के बाद 30 मई 2022 को सोमवार के दिन एक विशेष संयोग बन रहा है, वो है ज्येष्ठ मास की अमावस्या। ज्येष्ठ मास की अमावस्या शनि महाराज के जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है। इसे विद्वानों ने शनि जयंती का नाम दिया है। इसी दिन सुहागने वट सावित्री का व्रत और वट वृक्ष की पूजा करती हैं। इस बार अमावस्या तिथि सोमवार को पड़ रही है इसलिए इसे सोमवती अमावस्या के रूप में मनाया जाएगा। तो ये एक प्रकार से 3 शुभ संयोग बन रहे हैं। सोमवती अमावस्या, वट सावित्री पूजा, शनि जयंती के साथ-साथ आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और सुकर्म योग भी बन रहा है। इस दिन किए गए दान-पुण्य, जप-तप खास लाभ देंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि जयंती शनि महाराज की कृपा प्राप्त करने का अत्यंत शुभ अवसर होता है। वहीं पर सोमवती अमावस्या भगवान शिव की उपासना के लिए उत्तम है। जिससे कि आपके सभी ग्रह शांत होते हैं, वट सावित्री का पूजन करने से शुक्र और चंद्र दो ग्रहों की शुभता मिलती है।
शनि जयंती के अवसर पर निर्धन व जरूरतमंद मजदूर वर्ग और वृद्ध व्यक्ति की सेवा करने से शनि महाराज की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आज के दिन गुलाब जामुन और सरसों के तेल के दान का विशेष महत्व है।
सोमवती अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान से विशेष लाभ मिलेगा। चंद्र ग्रह की मजबूत स्थिति बनेगी। इसके साथ ही भगवान शंकर पर जल अर्पण करने से धन-धान्य की बहुतायत बनी रहेगी।
वट सावित्री का पूजन करते समय सात सुहागन महिलाओं को श्रृंगार का सामान एवं वस्त्र का दान करने से मंगल व शुक्र ग्रह की मजबूती मिलती है।
आज के दिन श्री विष्णु और भगवान शंकर की उपासना करने से विशेष लाभ मिलेगा। विष्णु सहस्त्रनाम और रुद्राष्टकम का पाठ करने से यश, सुख, ऐश्वर्य और संपन्नता मिलेगी।
नीलम
8847472411