Solar lunar eclipse 2025: पितृ पक्ष में 100 साल बाद सूर्य और चंद्र ग्रहण एक साथ, सतर्क रहें !

punjabkesari.in Sunday, Aug 24, 2025 - 02:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Solar lunar eclipse 2025: पितृ पक्ष 2025 का आरंभ 7 सितंबर से होगा, जो 21 सितंबर तक रहेगा। इस वर्ष पितृ पक्ष की शुरुआत और अंत दोनों ग्रहण के साथ होने जा रहे हैं। ज्योतिष विद्वानों का कहना है, ऐसा संयोग 100 साल बाद बन रहा है। 7 सितंबर को पितृ पक्ष के आरंभ के साथ वर्ष 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। 21 सितंबर को पितृ पक्ष की समाप्ति के दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। इन दोनों ग्रहणों के प्रभाव से 9 राशियों पर सामान्य प्रभाव रहेंगे लेकिन 3 राशियां मिथुन, धनु और मकर बहुत भाग्यशाली रहने वाली हैं। 

PunjabKesari Solar lunar eclipse

Solar Eclipse सूर्य ग्रहण – जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और सूर्य को आंशिक या पूर्ण रूप से ढक देता है, तो सूर्य ग्रहण होता है। सूर्य ग्रहण को सूर्य की ऊर्जा में असंतुलन माना जाता है। यह पिता, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। इस समय कोई शुभ कार्य, विवाह, मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। ग्रहण के समय मंत्र-जप, ध्यान, दान आदि शुभ माने जाते हैं। यह 3 प्रकार का होता है-
पूर्ण सूर्य ग्रहण – सूर्य पूरी तरह ढक जाता है।
आंशिक सूर्य ग्रहण – सूर्य का कुछ भाग ही ढकता है।
वलयाकार ग्रहण – चंद्रमा सूर्य के बीच आता है परंतु आकार छोटा होने से सूर्य अंगूठी की तरह दिखता है।

PunjabKesari Solar lunar eclipse

Lunar Eclipse चंद्र ग्रहण– जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आकर अपनी छाया चंद्रमा पर डाल देती है, तो चंद्र ग्रहण होता है। चंद्र ग्रहण भावनाओं, मानसिक स्थिति और संबंधों पर असर डालता है। यह मन, माता, दांपत्य जीवन और जल तत्व से जुड़े मामलों को प्रभावित करता है। ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ और मंत्र-जप विशेष फलदायी माना गया है। यह 3 प्रकार का होता है-
पूर्ण चंद्र ग्रहण – पूरा चंद्रमा पृथ्वी की छाया में ढक जाता है।
आंशिक चंद्र ग्रहण – चंद्रमा का कुछ हिस्सा ढकता है।
उपच्छाया चंद्र ग्रहण – चंद्रमा पृथ्वी की हल्की छाया (पेनुम्ब्रा) से होकर गुजरता है, इसमें बहुत हल्का अंधकार दिखता है।

PunjabKesari Solar lunar eclipse

ग्रहण काल में सावधानियां
ग्रहण के दौरान भोजन, पानी, सोना और मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए।
गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी रखनी चाहिए।
ग्रहण के समय स्नान, मंत्र-जप, ध्यान और ग्रहण के बाद स्नान करके दान करना शुभ होता है।

PunjabKesari Solar lunar eclipse


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News