Sneezing meaning: जानें, छींक आने का क्या होता है शुभ-अशुभ संकेत

punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2025 - 01:47 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sneezing meaning: ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसी बाते बताई गई हैं जिससे हमें शुभ या अशुभ होने के संकेत मिलते हैं जिनमें से एक है छींक मारना, लोगों का मानना है कि छींक का आना अशुभ होता है। अक्सर हम छींक सुनकर अपने काम को रोक देते हैं, कुछ देर रूक कर और फिर काम शुरू करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है ज्योतिष में छींक को शकुन और अपशकुन दोनों रूपों में देखा जाता है। तो आइए जानते हैं कि किस समय पर आई छींक शुभ होती है। कौन सी छींक अशुभ मानी जाती है। साथ ही आपको ये भी बताएंगे अगर आपके आसपास कोई छींकता है तो ये क्या फल देता है। तो आईए जानते हैं इसके बारे में-

PunjabKesari Sneezing meaning

ज्योतिष के अनुसार छींक का आना अशुभ और कई बार शुभ भी माना जाता है।

अगर आपको बाज़ार में खरीददारी करते हुए छींक आए या आसपास किसी को छींक आए तो ये शुभ माना जाता है। वहीं अगर घर से निकलते हुए या किसी शुभ कार्य शुरू करने से पहले छींक आ जाए तो इसे अशुभ माना गया है। ऐसा होने पर आप थोड़ी देर रूक जाएं और थोड़ी सी चीनी खाकर फिर काम शुरू करें और घर से निकलें। 

अगर आप कोई नया कपड़ा पहन रहे हों और उस समय आपको छींक आ जाए तो ये शुभ होता है। माना जाता है कि ऐसा होने पर जल्दी ही उस व्यक्ति को फिर से नया वस्त्र मिलने वाला होता है।  

अगर आपको खाना खाते समय छींक आ जाए तो इसे शुभ नहीं माना जाता। वहीं अगर भोजन करने के तुरंत बाद अगर आपको छींक आती है, तो ये अच्छा शगुन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे अच्छे भोजन की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari Sneezing meaning

गरूड़ पुराण के अनुसार, अगर आपको यात्रा पर जाते समय छींक आ जाए, तो आपको थोड़ी देर रूक कर फिर घर से निकलना चाहिए। यात्रा से पहले अगर पूर्व दिशा की ओर से आपको छींक सुनाई दे तो ये बड़ा ही शुभ होता है। इससे काम में सफलता मिलती है और दिन अच्छा बीतता है। दूसरी और पश्चिम दिशा से छींक सुनाई देने का मतलब मिष्टान भोजन की प्राप्ति होती है।

अगर आप किसी शुभ कार्य के लिए जा रहें हैं तो उस समय अगर गाय या उसका बछड़ा छींक दे तो निश्चित ही कार्य में सफलता मिलती है। ये धन वृद्धि का भी संकेत देता है। रास्ते में जाते समय अगर गजराज यानि कोई हाथी छींक दे तो राज्य लाभ होता है।वहीं दुसरी तरफ रास्ते में या घर से बाहर निकलते समय कोई कुत्ता छींक दे, तो ये विघ्न और विपत्ति का संकेत देता है।

श्मशान या किसी दुर्घटना स्थल पर अगर कोई छींक मार देता है, तो इसे वैदिक साहित्य में शुभ माना जाता है।

भूकम्प या महामारी की सूचना पर अगर कोई जीव-जंतु या कोई इंसान छींक दें, तो इससे परेशानी आने की संभावना रहती है।

अगर किसी महिला को रसोई में दूध उबलते समय छींक आ जाए तो इसे अशुभ माना जाता है।

दवाई का सेवन करते समय अगर छींक आए और दवाई गिर जाए तो रोग से मुक्ति मिलती है।

PunjabKesari Sneezing meaning


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News