Swapna Shastra : सपने में अर्थी या शव दिखना शुभ है या अशुभ? जानिए स्वप्न शास्त्र की मान्यता

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2026 - 04:17 PM (IST)

Swapna Shastra : सपनों की दुनिया बेहद रहस्यमयी मानी जाती है। कई बार हम ऐसे सपने देखते हैं जिन्हें देखकर डर लगने लगता है, मन घबरा जाता है और पूरा दिन बेचैनी बनी रहती है। उन्हीं में से एक सपना है सपने में अर्थी या शव दिखाई देना। अक्सर लोग मान लेते हैं कि ऐसा सपना किसी बड़ी अशुभ घटना का संकेत होता है। लेकिन सपने में अर्थी, शव, अंतिम यात्रा या किसी मृत व्यक्ति को देखना हमेशा बुरा माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में सपनों के अलग-अलग अर्थ बताए गए हैं और हैरानी की बात यह है कि कुछ डरावने दिखने वाले सपनों को भी शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सपने में अर्थी या शव दिखाई देना जीवन में किसी बदलाव, संकट या फिर नए अवसर का संकेत हो सकता है और अगर बार-बार ऐसे सपने आएं तो इसका क्या मतलब क्या हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि सपने में अर्थी या शव के दिखाई देना शुभ होता है या अशुभ।

Swapna Shastra

सपने में अर्थी का दिखाई देना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इसे एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका यह अर्थ माना जाता है कि आपके जीवन में चल रहे कष्ट और मानसिक तनाव जल्द ही समाप्त होने वाले हैं। कुछ मान्यताओं के अनुसार सपने में अर्थी दिखाई देना जीवन के किसी पुराने चरण के समाप्त होने और नए बदलाव की शुरुआत का संकेत हो सकता है। वहीं माना जाता है कि अगर किसी बीमार व्यक्ति को ऐसा सपना दिखाई दें तो इसका यह अर्थ हो सकता है कि जल्द ही उस जातक की सेहत में सुधार हो सकता है।

सपने में शव का दिखाई देना
अगर किसी को सपने में कोई शव दिखाई दें तो इसे बुरा नहीं माना जाता। भले ही सपने में किसी का शव देखना डरावना लगे लेकिन माना जाता है कि यह सपना आत्मविश्वास, साहस और शक्ति का प्रतीक हो सकता है। माना जाता है कि यह जीवन की परेशानियों, मानसिक बोझ या किसी पुराने तनाव से छुटकारा मिलने का संकेत हो सकता है। इतना ही नहीं,माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति खुद को सपने में मरा हुआ देखता है तो इसका मतलब यह हो सकता है कि उस व्यक्ति के जीवन से डर और तनाव समाप्त हो रहे हैं।  

Swapna Shastra

स्वप्न शास्त्र में इन सपनों का दिखाई देना क्या संकेत देता है?
इसके अलावा अगर किसी को सपने में श्मशान दिखाई दें तो इसे शुभ माना जाता है। हालांकि श्मशान को मृत्यु और डर से जोड़ा जाता है लेकिन अगर सपने में श्मशान दिखाई दे तो इसे दीर्घायु, मानसिक शांति और सुख समृद्धि का संकेत माना जाता है।

वहीं, अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को अर्थी के पास खड़ा देखे या किसी अंतिम संस्कार में शामिल होते हुए देखे, तो कुछ मान्यताओं के अनुसार यह आत्मचिंतन, भावनात्मक बदलाव या जीवन में बड़े परिवर्तन की ओर इशारा कर सकता है।

अगर किसी जातक सपने में अपने पूर्वजों का श्राद्ध करते हुए देखते हैं या फिर खुद किसी श्राद्ध क्रिया में शामिल देखता है तो शास्त्रों के अनुसार इसे बेहद शुभ माना जाता है। इसका अर्थ यह माना जाता है कि जीवन में सुख,शांति और समृ्धि आने वाली है। इतना ही नहीं मान्यताओं के अनुसार इसे पूर्वजों की कृपा और आशीर्वाद का प्रतीक भी माना जाता है।

Swapna Shastra

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News