Smile please: जानें, कैसे दान और करुणा से मिलता है अगले जन्म का सुख

punjabkesari.in Saturday, Jul 26, 2025 - 12:14 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Smile please: सपने देखो और उनको पूरा करो। मेहनत करो-अपना भाग्य आपने खुद बनाना है। अपने सपने पर विश्वास रखो। डरो नहीं, डर का सामना करना सीखो। आप जब तक अपने हाथों से कुछ नहीं करोगे, बदलाव नहीं आएगा। पहले हर चीज कठिन ही लगती है। एक न एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी।   -श्रीकांत

PunjabKesari Smile please

खाना प्लेट में उतना लें जितने की जरूरत हो। इस बात का ध्यान रखो कि देश में लाखों गरीब बच्चे भूखे पेट सोकर गुजारा करते हैं। आज से इस बात का संकल्प लें कि जूठन कभी नहीं छोड़ेंगे। हमें थोड़ी-बहुत सूझ से काम लेना चाहिए। तब यह मसला बड़ा आसानी से हल हो सकता है। किसान हम सब के लिए अनाज पैदा करने में कितनी मेहनत करता है, अपना खून-पसीना एक करता है। तेज धूप और ठिठुरन वाली सर्दी सहन कर हम सबके लिए अनाज का दाना-दाना तैयार करता है। हम सबको इसकी कद्र करनी चाहिए। -एस.एस. खुराना

अभी समय रहते किसी गरीब को दान कर लो। बुढ़ापे में चलने-फिरने में भी मुश्किल हो जाती है। माता-पिता की सेवा कर लो। गौ माता को हरा चारा खिलाएं जिसे भी दान दें, उसका दिल से धन्यवाद करें। आपका अगला जन्म धनवान के घर होगा। कभी भूखे नहीं रहोगे।  

उम्मीद को आकाश की ऊंचाइयों तक पहुंचा दें। नाउम्मीद के लिए दरवाजे बंद कर दें। ईश्वर ने जो दिया है, उसी का शुक्रिया अदा करो। किसी की मदद कर सकते हो तो दिल खोल कर करो। ईश्वर तुम्हें मालामाल कर देगा।—गुरु महात्रया

PunjabKesari Smile please

भारतीय नारी ईंटों की तरह भ में जलती रहती है, पर किसी से अपने दुखों का बखान नहीं करती। भगवान शिव ने सती को त्याग दिया। सती अंदर से बहुत दुखी थी पर किसी से अपने दिल की पीड़ा नहीं बताती थी।  —आचार्य रत्नेश  

दूध का पानी से बड़ा प्रेम है। पचास रुपए किलो बिकने वाला दूध पानी को भी पचास रुपए किलो बिकवा देता है। मगर यह प्रेम तब तक ही कायम रहता है जब तक इनमें खटास नहीं पड़ती। दूध को आग पर रखते हैं तो पानी पहले जल कर अपनी दोस्ती अदा कर देता है। —आचार्य रत्नेश

PunjabKesari Smile please


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News