Smile please: जब भी मौका मिले हंस लिया करो, इससे सस्ती दवा अभी कोई बनी ही नहीं
punjabkesari.in Thursday, Nov 30, 2023 - 08:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Smile please: जीवन में आगे बढ़ने के लिए पहली सीढ़ी मनुष्य की योग्यता होती है। आपका सकारात्मक रवैया ही आपकी सफलता की गारंटी है। एक पेड़ पूरा जंगल खड़ा कर सकता है। एक मुस्कान माहौल में ताजगी भर सकती है। काले अंधेरे आकाश में सिर्फ एक ही तारा समुद्री जहाज को रास्ता दिखा सकता है। एक आदमी की सकारात्मकता पूरी दुनिया को बदल सकती है। आप में योग्यता है तो काम ठीक ढंग से कर पाएंगे। यदि खुद पर भरोसा हो तो बदलाव की शुरूआत हो सकती है। -ज्ञानवत्सल स्वामी
सचिन तेंदुलकर ने किसी की सलाह पर नए बल्ले पर हाथ आजमाया फिर क्रिकेट के नाम कमाया। अमिताभ बच्चन ने पहले वॉइस असिस्टैंट के रूप में काम किया और उसके बाद फिल्म जगत में भाग्य आजमाया और ‘बिग बी’ बन गए। बदलाव पसंद करने वाला, नई तकनीक, नए संशोधन अपनाने का साहस करने वाला ही सफलता की सीढिय़ों पर चढ़ता है। —ज्ञान वत्सल स्वामी
हमारा पहनावा हमारी सोच व एनर्जी दोनों को ही बूस्ट करता है। मार्क जार्डन कहते हैं, आपका गलत पहनावा आपके लापरवाही, अप्रभावी और महत्वहीन होने का संदेश देता है। बेहतर चाहने के लिए ही नए-नए आविष्कार होते रहते हैं, हमारी सोच, हमारे संस्कार सब कुछ बता देते हैं। —विराट कोहली
जीवन मेहनत और कर्त्तव्य का नाम है। जब भी मौका मिले हंस लिया करो। इससे सस्ती दवा अभी कोई बनी ही नहीं। —लार्ड बैरन
आप बड़े होकर क्या बनेंगे, इसकी तैयारी बचपन से ही हो जाती है। संघर्ष आपको निखारता और बेहतर बनाने की राह पर ले जाता है। अपने काम को सर्वश्रेष्ठ मान कर करें। जब आप खुद को जान लेते हैं तो सफलता का आनंद लेने लगते हैं। संघर्ष से आपमें निखार आता है, फिर आप बेहतर इंसान बन जाते हैं। जब आपको काम मिलता है तो ईश्वर का शुक्र मनाएं। स्वयं को कभी कम न समझें। हमेशा संतुष्ट रहें। —मनोज वाजपेयी