Smile please: प्रेम सबसे करो, विश्वास कुछ पर ही करो

punjabkesari.in Monday, Nov 27, 2023 - 07:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Smile please: संसार में सबसे लम्बी उम्र का वट वृक्ष ताइवान में है। प्रमाणों के आधार पर उसकी आयु 4128 वर्ष है। यह 48 मीटर ऊंचा है। तने की मोटाई का व्यास 40 फुट है। विजायी प्रांत के मिरन युएह ग्राम के पास पहाड़ी पर उगा हुआ है। वहां के निवासियों ने इसका नाम चेनी पौरिस रखा हुआ है। यह वृक्ष हम सबके परिवारों के ही अंग हैं। यह हमें प्राणवायु, प्रदान कर हमें जीवित रखते हैं, फिर भी लोग थोड़े से धन के लालच के कारण इनको काटने से बाज नहीं आते। वट वृक्ष हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। —पं. श्री राम शर्मा

PunjabKesari Smile please
आप अपने उच्च विचारों की तरह महान बने रहो। ईर्ष्या से बचें, यह सबसे पहले उसी पर प्रहार करती है जहां यह पलती है। प्रेम सबसे करो, विश्वास कुछ पर ही करो।

नुक्सान किसी को न पहुंचाएं। हम सब जानते हैं, हम क्या हैं पर यह नहीं जानते कि हम क्या बन सकते हैं। खाली बर्तन ज्यादा शोर करते है। दूसरों से उम्मीद रखना ही हर बुराई की जड़ है। सबसे पहले अपने भीतर झांको।   -शेक्सपियर

PunjabKesari Smile please
मेरी प्यारी बेटियों मेरी बातों को अपनी चुनरी में गांठ बांध लो, आपको जीवन में कभी मायूसी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अपने सास-ससुर को दिल से माता-पिता मान लो। थोड़ा-सा झुक जाओ, फल झुके वृक्षों को ही लगे होते हैं।   —दर्शना भल्ला

स्वास्तिक को हिन्दू परम्पराओं में सर्वमंगल, कल्याणकारी माना गया है। यह दसों दिशाओं से ऊर्जा को अपनी तरफ खींचता है। घर में वास्तु दोष का हरण करने के लिए आम की लकड़ी का स्वस्तिक बना कर लगाना चाहिए। घर के प्रवेश द्वार पर हल्दी, रोली, सिंदूर से बना स्वास्तिक भी प्रभावशाली होता है। प्राचीन काल में शुभ कार्य पर मंगलाचरण भी लिखा जाता था। —शंकर लाल माहेश्वरी

PunjabKesari Smile please


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News