Singh Sankranti 2025: सूर्य का सिंह राशि में गोचर लाएगा इन राशियों के जीवन में नई शुरुआत
punjabkesari.in Monday, Aug 11, 2025 - 02:36 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Singh Sankranti 2025: सनातन धर्म में हर एक संक्रांति को बहुत खास माना जाता है। एक साल में 12 संक्रांति होती हैं। सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में जाने को संक्रांति कहते हैं। संक्रांति की तिथि को सूर्य देव की पूजा के लिए बहुत शुभ दिन माना जाता है। इस बार ग्रहों के राजा सूर्य देव 17 अगस्त 2025 को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन सिंह संक्रांति मनाई जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी सूर्य देव का राशि परिवर्तन यानी संक्रांति एक खास ज्योतिषीय घटना मानी जा रही है। सूर्य का गोचर जब सिंह राशि में होगा, तो यह न सिर्फ मौसम और वातावरण में बदलाव लाएगा, बल्कि कुछ राशियों के जीवन में नई शुरुआत और सकारात्मक परिवर्तन भी लेकर आएगा। तो आइए जानते हैं सूर्य के इस राशि परिवर्तन का कौन-कौन सी राशियों पर खास प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
सिंह संक्रांति का दिन मेष राशि के जातकों के लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन खानपान का ध्यान रखें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सिंह संक्रांति नई शुरुआत लेकर आएगा। युवा आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। करियर में नई दिशा मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें।
धनु राशि
सिंह संक्रांति धनु राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाली है। नए अवसरों की ओर अग्रसर होंगे। भाग्य आपका साथ देगा। कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं।