Daily Horoscope: आज के राशिफल में जानें, किन राशियों की चमकेगी किस्मत?

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 07:46 AM (IST)

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ
कामकाजी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, उत्साह, हिम्मत तथा अपने किसी काम को निपटाने के लिए आपकी मेहनत फ्रूटफुल रहेगी।

वृष- ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो
यत्न करने पर आपकी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग में कुछ न कुछ पेशकदमी होगी, इरादों में मजबूती, तेज-प्रभाव दबदबा बना रहेगा।

मिथुन- क,की,कु,घ,छ,के,को,ह
सितारा व्यापार कारोबार के कामों को संवारने तथा हर मोर्चे पर आपके कदम को बढ़त की तरफ रखने वाला, मान-सम्मान की प्राप्ति।

कर्क- हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो
मन टैंस, परेशान, उखड़ा-उखड़ा तथा डिस्टर्ब सा रहेगा, इसलिए आप किसी भी काम को उसके टार्गेट तक पहुंचाने की हिम्मत न कर सकेंगे।

सिंह- मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे
सितारा शाम तक उलझनों, झमेलों वाला, दूसरों पर ज्यादा भरोसा भी न करें, मगर बाद में समय टैंशन वाला।

कन्या- टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो
व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मगर सेहत की संभाल रखनी जरूरी होगी, शुभ कामों में ध्यान।

आज का राशिफल 18 अप्रैल, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

तुला- रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते
सितारा शाम तक व्यापार कारोबार के कामों में लाभ देने वाला, मगर बाद में घटिया साथी परेशानी दे सकते हैं।

वृश्चिक- तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु
कामकाजी मोर्चा पर कदम बढ़त की तरफ, तेज प्रभाव, दबदबा बना रहेगा, यत्न करने पर कोई उद्देश्य मनोरथ सिरे चढ़ेगा।

धनु- ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे
सितारा शाम तक व्यापार कारोबार में लाभ वाला, मान-सम्मान की प्राप्ति, मगर बाद में समय मुश्किलों वाला बनेगा।

मकर- भो,जा,जी,जू,खि, खा,खु, खो, गा,गि
सितारा शाम तक एहतियात परेशानी वाला, किसी न किसी प्रॉब्लम के साथ निपटना पड़ेगा, मगर बाद में कारोबारी दशा सुधरेगी।

कुम्भ- गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द
प्रॉपर्टी के साथ जुड़ा कोई काम हाथ में लेने पर उसमें कुछ न कुछ बेहतरी जरूर होगी, प्रभाव, दबदबा भी बना रहेगा।

मीन- दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि
व्हीकल्स की सेल-परचेज तथा उन्हें डैकोरेट करने का काम करने वालों की अर्थ दशा कंफर्टेबल रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News