Daily Horoscope: आज इन राशियों को भावनाओं पर रखना होगा नियंत्रण अन्यथा भुगतना पड़ेगा गंभीर परिणाम
punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 07:53 AM (IST)
मेष : यदि किसी बड़े व्यक्ति की मदद लेने के लिए आप उसे अपरोच करेंगे तो वह आपकी बात, आपके पक्ष को ध्यान के साथ सुनेगा।
वृष: खेती उत्पादों, खेती उपकरणों, खादों-बीजों, करियाना वस्तुओं तथा गारमैंट्स का काम करने वालों को अपने कामों में पर्याप्त लाभ मिलेगा।
मिथुन: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, चूंकि गले में खराबी का डर है, इसलिए शीत वस्तुएं कम इस्तेमाल करें।
कर्क: सितारा नुकसान वाला है, इसलिए न तो किसी पर ज्यादा भरोसा करें और न ही किसी की जिम्मेदारी में फंसें।
सिंह : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने वाला, कारोबारी टूरिंग प्रोग्रामिंग भी लाभ देगी मगर अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें।
कन्या : सरकारी, गैर-सरकारी कामों में कोई बाधा मुश्किल हटेगी, मगर गिरने-फिसलने तथा चोट लगने का डर रहेगा।
आज का राशिफल 22 अप्रैल, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
Tarot Card Rashifal (22nd April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
लव राशिफल 22 अप्रैल- एक चेहरे ने बहुत प्यार से देखा मुझे
Aaj Ka Good Luck (22nd April 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
तुला: आम तौर पर मजबूत सितारा आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, शत्रु कमजोर रहेंगे।
वृश्चिक: सितारा सेहत के लिए ढीला, इसलिए खान-पान में उन चीजों को यूज न करें जो तबीयत को सूट न करती हों।
धनु : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कुछ न कुछ कामयाबी मिलेगी।
मकर: दुश्मनों को कमजोर समझने की भूल न करनी चाहिए, किसी के झांसे में भी फंसने से बचना चाहिए।
कुंभ: आम सितारा बेहतर, धार्मिक सामाजिक कामों में ध्यान, इरादों में कामयाबी मिलेगी, बेहतरी होगी।
मीन : कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी काम को हाथ में लेने के लिए समय अच्छा, मान-सम्मान की प्राप्ति।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
