ठंड से भगवान भी हुए परेशान, पहनी Woolen Cap

punjabkesari.in Friday, Dec 20, 2019 - 12:12 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जहां देखो सर्दी का कहर छाया हुआ है। पंजाब से लेकर हिमाचल तक ठंड ने आफ़त मचा रखी है। तो वहीं श्रीनगर के भी कुछ इलाकों में बर्फ़-बारी के चलते लगातार तापमान गिरता जा रहा है। जिस कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। एक तरफ़ जहां कड़ाके की सर्दी ने लोगों को तंग कर दिया है तो वहीं इस ठंड से भगवान भी परेशान हो गए हैं। जी हां, खबर है सीहोर के नरेंद्र नगर में बने स्वामी नारायण मंदिर की जहां शाम ढलते ही भगवान को गर्म कपड़े पहनाए जाते हैं। यहीं नहीं सिर पर वुलेन कैप भी लगा दी जाती है।
PunjabKesari, Sihor Swaminarayan temple, Swaminarayan temple, स्वामी नारायण मंदिर, सीहोर स्वामी नारायण मंदिर, Dharmik Sthal, Religious Place in india, Hindu Teerth Sthal, Religious Place in india, हिन्दू धार्मिक स्थल, भारत के प्रसिद्ध मंदिर
बताया जा रहा है शीत लहर की चपेट से स्वयं को बचाने के साथ-साथ लोग अपने भगवान को भी बचाते नज़र आ रहे हैं। मंदिरों में विराजे भगवान की प्रतिमाओं को सर्दी के कहर से बचाने के लिए उन्हें गर्म कपड़े पहनाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि कुछ मंदिरों में तो हीटर तक चलाए जा रहे हैं। पंजाब केसरी की रिपोर्ट के अनुसार सीहोर के नरेंद्र नगर में बने स्वामी नारायण मंदिर में शाम ढलते ही भगवान अलग ही रूप में नज़र आते हैं। यहां मौज़ूद राधा और कृष्ण की मूर्तियों को ऊनी टोपी और शाल उड़ाई जा रही है। मंदिर के कुछ संत इसे सनातन परंपरा से जोड़ते नज़र आते हैं। इसके अलावा बताया गया कि यहां कड़ाके की सर्दी में भगवान को भोग भी शीत ऋतु से जुड़ी मिठाइयों और व्यंजनों का लगाया जा रहा है। जो भक्त यहां आते हैं वह अपने भगवान को गर्म वस्त्र ओढ़े देखकर प्रसन्नता का अनुभव करते हैं।
PunjabKesari, Sihor Swaminarayan temple, Swaminarayan temple, स्वामी नारायण मंदिर, सीहोर स्वामी नारायण मंदिर, Dharmik Sthal, Religious Place in india, Hindu Teerth Sthal, Religious Place in india, हिन्दू धार्मिक स्थल, भारत के प्रसिद्ध मंदिर
इस पूरी खबर से एक ही चीज़ सामने आती है कि भगवान के भक्त उनके प्रति असीम आस्था और प्यार रखते हैं तभी वे जिस तरह इस सर्दी के मौसम में अपनी देखभाल कर रहे हैं ठीक उसी तरह वे अपने आराध्य का भी ख्याल रख रहे हैं। भक्ति और आस्था का ये खूबसूरत दृश्य देख हर किसी में मन में उत्साह पैदा होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News