धन की देवी माता लक्ष्मी देती हैं, शुभ होने से पहले ये संकेत

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2020 - 12:18 PM (IST)

Follow us on Twitter
Follow us on Instagram
अक्सर आप सबने अपने बड़े-बजुर्गों से ये कहते सुना होगा कि अगर हमारे साथ कुछ अच्छा या बुरा होना हो तो भगवान उसके संकेत पहले से देने शुरू कर देता है। किंतु कई बार इंसान को उसके बारे में पता चलता है और कई बार नहीं भी पता चलता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र की मदद से हम शकुन-अपशकुन के बारे में पता लगा सकते हैं। यही नहीं, इसकी मदद से भविष्य में होने वाली अच्छी-बुरी बातों के बारे में जानकारी मिल सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आप ये पता लगा सकते हैं कि धन की देवी मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होने वाली हैं।
PunjabKesari
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में जब भी अच्छा या बुरा होता है, उससे पहले ही हमे संकेत मिलने लगते हैं। कुछ लोग उन संकेतों को समझकर आगे बढ़ते हैं और उसी के अनुसार कार्य करते हैं। अगर आपको सपने में बार-बार पानी या हरियाली दिखाई दे तो समझ लें कि आपकी धन संबंधी परेशानियां दूर होने वाली है। 

अगर सपने में मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू दिखाई दे तो समझ लीजिए की बहुत जल्द मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी धन संबंघी परेशानियां दूर होने वाली है। 

सपने में सफेद या सुनहरा सांप दिखाई दे तो इसे मां लक्ष्मी का शुभ संकेत माना जाता है। अगर आते-जाते सफेद सांप दिखाई दे तो यह भी शुभ संकेत है।
PunjabKesari
अगर सुबह उठते ही शंख और मंदिर की घंटियों की आवाज सुनाई दे तो समझ लें कि अच्छे दिन आने वाले हैं। 

अगर सुबह-सुबह गन्ना दिखाई दे तो समझ लीजिए कि आपको धन संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। 

घर से निकलते ही अगर आपको सफाईकर्मी दिखाई दे तो समझ लीजिए कि आप जिस कार्य के लिए बाहर जा रहे हैं उसमें सफलता मिलेगी। घर से निकलते ही अगर गाय दिखाई दे तो उसे शुभ संकेत माना जाता है। यदि गाय सफेद हो तो बहुत ही शुभ होता है। 
PunjabKesari
सुबह जगते ही अगर आपको दूध-दही से भरे बर्तन दिखाई दे तो समझ लीजिए आपका दिन शुभ है। यात्रा पर जाते समय सांप, बंदर, कुत्ता, या कोई पंक्षी दिखाई दे तो आपकी यात्रा मंगलमयी होगी।

सुबह-सुबह नारियल, मोर, हंस, फूल, पुष्पमाला आदि दिखाई दे तो यह शुभ संकेत होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News