Shri Manimahesh Yatra: 25000 शिव भक्तों ने लगाई पवित्र डल झील में डुबकी

punjabkesari.in Friday, Sep 08, 2023 - 08:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

भरमौर (उत्तम): श्री मणिमहेश यात्रा के कृष्ण जन्माष्टमी के छोटे स्नान पर्व पर लगभग 25000 लोगों ने मणिमहेश डल झील में स्नान किया। 3 दिन पहले मणिमहेश डल झील पर लगभग 4 इंच तक हिमपात हो जाने के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई। कड़ाके की ठंड में बुधवार शाम को जन्माष्टमी की पर्वी का स्नान शुरू हुआ जो वीरवार शाम साढ़े तीन बजे तक चलता रहा। 

बुधवार को जो यात्री डल झील पहुंच गए थे वे वापस लौटना शुरू हो गए। इस बार की मणिमहेश यात्रा में प्रशासन ने पंजीकरण की व्यवस्था की हुई है जिससे यात्रियों की सही संख्या का पता चल रहा है। मणिमहेश में हल्की बर्फबारी होने के बाद बहुत से यात्री भरमौर चौरासी तथा भरमानी माता के दर्शन कर वापस हो गए। कई लोगों का कहना था कि इस बार ठंडा न्हौण होने के कारण ठंड बढ़ गई है। वहीं निचले क्षेत्रों में भारी बारिश व खराब रास्तों के कारण यात्रियों की संख्या में कमी आई है। एस.डी.एम. भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने बताया कि बेशक अभी से यात्रा शुरू हुई है और लोगों का निरन्तर आवागमन जारी है। उन्होंने कहा कि अभी 30 सितम्बर तक यात्रा चलेगी। प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News