Shri Guru Nanak Dev Ji Suvichar: सीख देते हैं गुरु नानक देव जी के वचन

punjabkesari.in Monday, Nov 27, 2023 - 11:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Guru Nanak Dev Quotes: गुरु नानक देव जी के ज्ञान के आलोक से प्रकाशित हृदय से सबसे पहले यही शब्द निकले ‘एक ओंकार सतनाम, कर्ता पुरख।’ इसके साथ जो उपदेश उनके मुख से निकला यह ‘जपुजी साहिब’ के नाम है। वह कर्ता पुरख है क्योंकि वह इस जगत को रखने वाला है। इसका कारण अन्य कोई नहीं है। वह परमात्मा निर्भय, निवैर, रागद्वेष रहित, अभय, अकालमूर्ति, देशकाल रहित तीनों कालों से परे, जन्मा और स्वयंभू है। उसका अन्य कोई कारण नहीं है। वह गुरु की कृपा से और गुरु की प्रसन्नता से प्राप्त होता है। अंत में ‘जपु’ कह कर यह निर्देश दिया कि यही मूलमंत्र है। इसका जप करो।

PunjabKesari Shri Guru Nanak Dev Ji Suvichar

श्री गुरु नानक देव जी ने परमात्मा के विषय में कहा कि परमात्मा अनादि है। ‘आदि सचु जुगादि सचु’ युगों-युगों से वही सत्य है। ‘है भी सच’ आज भी वही सत्य है। ‘नानक होसी भी सच’ नानक जी का वचन है कि भविष्य में वही सत्य रहेगा। छांदोग्य उपनिषद् के ऋषि का भी यही कथन है। ‘सदैव सौम्य’ इस जगत के उत्पन्न होने के पहले एक अद्वितीय सत्य ही था। ‘दूसर नहिं कोए’। वह अद्वितीय है। 

PunjabKesari Shri Guru Nanak Dev Ji Suvichar

जो कुछ इंद्रियगोचर है वह सब वही है, दूसरा कुछ भी नहीं। यही सर्वव्यापक सत्ता है। समस्त जगत उसी से परिपूर्ण है। वह निरंकार, निरंजन है। श्री गुरु नानक देव जी कोरे ज्ञान को महत्व नहीं देते, अपितु उन्होंने भक्ति की पराकाष्ठा को भी छुआ है। वह अपनी सुमधुर प्रेममयी वाणी से कहते हैं कि उस परमात्मा को हम दीन या दास्य भाव से ही पा सकते हैं। 

उनके चिंतन स्मरण में डूबकर, अपने को खोकर ही उसे पाया जाता है। अहंकार रहित सच्चे ज्ञानी होकर भी वह अपने को दासों का दास ही कहते हैं।

PunjabKesari Shri Guru Nanak Dev Ji Suvichar


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News