शांतिपूर्ण अमरनाथ यात्रा के लिए लगेगा समन्वित सुरक्षा प्रतिक्रिया ग्रिड: आई.जी. यादव
punjabkesari.in Sunday, Jun 04, 2023 - 08:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जम्मू/श्रीनगर (अरुण): सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) कश्मीर फ्रंटियर के महानिरीक्षक (आई.जी.) अशोक यादव ने शनिवार को कहा कि श्री अमरनाथ जी की शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करने के लिए एक ‘समन्वित सुरक्षा प्रतिक्रिया ग्रिड’ स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाते हुए बी.एस.एफ. इस बात को सुनिश्चित करेगी कि घुसपैठ की सभी संभावित कोशिशों को नाकाम किया जाए।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
सीमा सुरक्षा बल द्वारा निशात से ट्यूलिप गार्डन तक आयोजित वॉकथॉन कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए आई.जी. ने कहा कि बी.एस.एफ. इस वर्ष शांतिपूर्ण और सुचारू अमरनाथ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हालांकि अमरनाथ यात्रा केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन एवं पुलिस की देखरेख में आयोजित की जा रही है, वहीं बी.एस.एफ. आवश्यकता अनुसार अपनी भूमिका के लिए तैयार है।