Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी पर भूलकर भी न करें चांद के दर्शन, लग सकता है कलंक, नोट करें अपने शहर में चंद्र दर्शन का वर्जित समय
punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 01:11 PM (IST)
Ganesh Chaturthi Chandrodaya Timing: 14 सितंबर 2026 को देशभर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन श्रद्धालु अपने घरों में गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं और पूरे विधि-विधान से व्रत रखते हैं। सामान्यतः धार्मिक व्रतों में चंद्र दर्शन को शुभ माना जाता है, लेकिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की गणेश चतुर्थी पर चंद्रमा का दर्शन करना शास्त्रों में पूरी तरह वर्जित बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन चांद देखने से व्यक्ति पर चोरी का झूठा आरोप या कलंक (मिथ्या दोष) लग सकता है। इसी पौराणिक मान्यता के कारण इस तिथि को 'कलंक चतुर्थी' और 'पत्थर चौथ' भी कहा जाता है।

14 सितंबर 2026: चंद्रोदय और दर्शन वर्जित समय
14 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजकर 6 मिनट पर चंद्रोदय हो चुका है और रात 8 बजकर 6 मिनट पर चंद्रास्त होगा। हालांकि, आकाश में चंद्रमा शाम 6 बजे के बाद से दिखाई देना शुरू हो जाता है।

चंद्र दर्शन वर्जित समयावधि: सुबह 09:06 AM से रात 08:04 PM तक।
प्रमुख शहरों में चंद्र दर्शन न करने की समय तालिका:
| शहर का नाम | चंद्र दर्शन वर्जित समय |
| नई दिल्ली | सुबह 09:06 बजे से रात 08:04 बजे तक |
| चंडीगढ़ | सुबह 09:07 बजे से रात 08:06 बजे तक |
| नोएडा | सुबह 09:01 बजे से रात 08:08 बजे तक |
| लखनऊ | सुबह 08:44 बजे से रात 07:56 बजे तक |
| कानपुर | सुबह 08:45 बजे से रात 07:59 बजे तक |
| वाराणसी | सुबह 08:33 बजे से रात 07:50 बजे तक |
| पटना | सुबह 08:24 बजे से रात 07:41 बजे तक |
| जयपुर | सुबह 09:05 बजे से रात 08:17 बजे तक |
| कोटा | सुबह 09:02 बजे से रात 08:19 बजे तक |
| मुंबई | सुबह 09:07 बजे से रात 08:41 बजे तक |
| जम्मू | सुबह 09:18 बजे से रात 08:11 बजे तक |
| हैदराबाद | सुबह 08:41 बजे से रात 08:04 बजे तक |
| कोलकाता | सुबह 07:07 बजे से रात 07:32 बजे तक |

