अमरनाथ यात्रा रुकने का नहीं गम, हौसले नहीं हुए कम

punjabkesari.in Thursday, Aug 01, 2019 - 10:36 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

जम्मू (कमल): बारिश के कारण एक बार फिर अमरनाथ यात्रा को जम्मू से रोक दिया गया है। इसके बावजूद भक्तों को किसी प्रकार की कोई चिंता नहीं है। जम्मू रुके भक्तों को न खाने की चिंता और सुविधाओं की कोई ङ्क्षचता। पिछले कई वर्षों से लगातार अमरनाथ यात्रा के दौरान मौसम बाधा बन रही है। यही कारण है कि ऐसी स्थिति से निपटने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहले से इंतजाम कर रखे हैं।

धीरे-धीरे सिमटती जा रही यात्रा: वैसे भी अमरनाथ समाप्त होने में 15 दिन शेष बचे हैं। अब यात्रा के लिए यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज हो रही है। भले ही बुधवार को अमरनाथ यात्रा को बारिश के कारण रोक दिया गया हो परंतु जम्मू आने वाले भक्तों की संख्या एक हजार से अधिक रही। कुछ रोज तक भक्तों की संख्या 3 हजार से अधिक रही लेकिन 2 दिनों से संख्या 2 हजार से भी कम हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Related News