त्योहारों में अपनी राशि अनुसार करें खरीदारी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 15, 2019 - 09:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नवरात्रों से लेकर नए साल तक त्योहारों की भरमार लगी रहती है। इन्हीं दिनों हर परिवार कुछ न कुछ खरीदने के लिए सोच रहा होता है कि कब धनतेरस, दीवाली, क्रिसमस, नया साल या किसी का जन्मदिन, विवाह की सालगिरह.... जैसे शुभ अवसर आएं और सजे हुए बाजारों में निकला जाए, बाजार भी सज गए हैं, आपके मोबाइल, टी.वी., रेडियो, पत्र-पत्रिकाओं पर विभिन्न कम्पनियों के लुभावने ऑफर भी आने लगे हैं।
PunjabKesari
इन अवसरों पर ऐसी दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर विचार किया जा सकता है जैसे कि मोबाइल, चार्जर, पावर बैंक, हैड फोन सैट, लैपटॉप, टैबलेट, टी.वी., किचन सैट, क्राकरी, कुकर, माइक्रो ओवन, कन्वैक्शन चूल्हा, फ्रिज, वाशिंग मशीन, डिश वाशर, बच्चों के खिलौने, स्कूल बैग्स, दीवाली के दीये, लाइट,पूजा थाली, पूजा सामग्री, सौन्दर्य प्रसाधन, शेवर, परिवार की ड्रैस, मेवे, मिठाई, गिफ्ट आइटम्स, वाहन, फर्नीचर, डिजाइनर सूट, डैकोरेशन की वस्तुएं, सोना-चांदी या आर्टीफिशियल ज्यूलरी आदि। 

हर कोई नए कपड़ों से लेकर इलैक्ट्रॉनिक आइटम्स को ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीदने में लगा होगा। कई बार शॉपिंग करते-करते ग्राहकों का बजट बिगड़ जाता है। इसके लिए शॉपिंग करने से पहले आपको बजट बनाना जरूरी है। कई बार प्रमोशनल ऑफर्स से ग्राहकों को काफी नुक्सान हो जाता है। सबसे महत्वपूर्ण बात फ्री आइटम्स को ज्यादा तवज्जो न दें। अपने पैसों को हमेशा बेहतर क्वालिटी के प्रोडक्ट्स में ही निवेश करें। वहीं, यह भी जांचें कि जो प्रोडक्ट आप ले रहे हैं उस पर कोई कार्ड ऑफर उपलब्ध है या नहीं। कभी-कभी हड़बड़ी में बिना सोचे-समझे सामान खरीद लेते हैं। चलिए आगे जानते हैं राशि अनुसार व्यक्ति को क्या खरीदना चाहिए।
PunjabKesari
मेष : इस राशि का स्वामी मंगल है। ताम्र पात्र, फूल के बर्तन, स्वर्ण आभूषण, स्वर्ण के सिक्के खरीदें तो बेहतर होगा। चांदी के बर्तन एवं इलैक्ट्रॉनिक सामान खरीदना लाभदायक रहेगा। पार्टनर को गिफ्ट देना चाहते हैं तो चांदी या सफेद धातु का हार ले सकते हैं।

वृष : स्वामी ग्रह शुक्र है। चांदी के सिक्के खरीदें। चांदी के बर्तन, चांदी से बने आभूषण, हीरे की अंगूठी या जेवर, इलैक्ट्रॉनिक सामान, चमकीले वस्त्र और वाहन खरीद सकते हैं। चांदी का कलश खरीदना शुभ फलदायी रहेगा। जीवनसाथी के लिए सोने की चूड़ी अथवा अंगूठी ले सकते हैं।

मिथुन : स्वामी ग्रह बुध है। वस्त्र खरीदें। चांदी के सिक्के और आभूषण, हीरे के आभूषण, चांदी के पात्र और वाहन खरीद सकते हैं। सोने के आभूषण, केसर, वाहन, खरीदना शुभ रहेगा। सफेद धातु के श्री यंत्र या गणेश ले सकते हैं। कांसे का बर्तन खरीदना भी उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के लिए पीले पुखराज की अंगूठी खरीदें।

कर्क : राशि का स्वामी चंद्रमा है। स्वर्ण आभूषण खरीदिए। तांबे के बर्तन, फूल की थाली, सोने के सिक्के, चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदें तो शुभ होगा। पार्टनर के लिए मोती या हीरे की अंगूठी खरीद सकते हैं। पारद शिवलिंग खरीदना भी आपके लिए उत्तम रहेगा। चांदी के आभूषण, सिक्के एवं घरेलू इलैक्ट्रिक सामान खरीदना उत्तम रहेगा।
PunjabKesari
सिंह : राशि का स्वामी सूर्य है। स्वर्ण के सिक्के, स्वर्ण के आभूषण, ताम्र और फूल के पात्र, धार्मिक पुस्तकें और कलम खरीदना शुभ रहेगा। घर के मंदिर के लिए लक्ष्मी-विष्णु की मूर्ति सोने या पीली धातु के रूप में खरीदें। जीवनसाथी के लिए सोने या पीले पुखराज का लॉकेट लें। तांबे, कांसे के बर्तन,कपड़े एवं सोने की कोई चीज खरीदना शुभ रहेगा।

कन्या : राशि का स्वामी बुध है। वस्त्र वह भी हरे रंग या नीले रंग का खरीदना विशेष शुभकारी है। चांदी के सिक्के, हीरा, वाहन तथा चांदी के पात्र खरीदना शुभ रहेगा। घर के मंदिर के लिए चांदी के लक्ष्मी-गणेश, पारद अथवा सोने के श्रीयंत्र खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के लिए चांदी का आभूषण ले सकते हैं। गणेश जी की मरगज की मूर्ति, चांदी का सामान अथवा रसोई का सामान खरीदना शुभ रहेगा।

तुला : इस राशि का स्वामी शुक्र है। वाहन खरीदें। चांदी तथा हीरे के सामान खरीदना शुभ है। वस्त्र और स्टील के बर्तन खरीदें। घर के मंदिर के लिए चांदी का श्रीयंत्र और दक्षिणवर्ती शंख लें। जीवनसाथी के लिए मूंगे की माला अथवा कंगन खरीदें। सौन्दर्य प्रसाधन, चांदी के बर्तन, सिक्के या सोने का सामान अथवा सजावटी सामान खरीदना शुभ फलदायक रहेगा।
PunjabKesari
वृश्चिक : इस राशि का स्वामी मंगल है। जमीन या मकान खरीदें । तांबे के पात्र तथा पूजा घर के सामान खरीदें। स्वर्ण आभूषण खरीदना शुभ फलदायी है। धार्मिक पुस्तक और फूल के बर्तन खरीदें। तांबे के कलश, पीली धातु का दीपदान लें। तांबे का कलश भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के लिए मोतियों की माला लें। इलैक्ट्रॉनिक उपकरण, सोने के आभूषण खरीदना शुभ रहेगा।

धनु : राशि का स्वामी है गुरु। धार्मिक पुस्तकें खरीदें, स्वर्ण के सिक्के और आभूषण खरीदें। फूल के पात्र लें। वाहन भी खरीद सकते हैं। पीली धातु में या मूंगे का सामान लें। सुगंधित सामान, सोने के सिक्के, आभूषण अथवा सोने का सामान, वाहन, कपड़े, चांदी के बर्तन, आभूषण खरीदना शुभ रहेगा।

मकर : राशि के स्वामी हैं शनि। लोहे के सामान खरीदें। इलैक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। वाहन खरीदना शुभ है। चांदी के सिक्के, चांदी और हीरे के आभूषण खरीदना शुभकारी है। जीवनसाथी के लिए हीरे या चांदी का कोई सामान खरीद सकते हैं। बैडरूम के लिए सफेद धातु में मेज इत्यादि खरीद सकते हैं। वाहन, कपड़े, चांदी के बर्तन, आभूषण खरीदना शुभ रहेगा।

कुंभ : राशि का स्वामी शनि है। लोहे का सामान लें। इलैक्ट्रानिक सामान लें। स्टील के बर्तन खरीदें। चांदी और हीरे के आभूषण खरीदना शुभ फल प्रदान करेगा। घर के मंदिर के लिए सफेद धातु या चांदी का दीप दान लें। जीवनसाथी के लिए सोना, माणिक्य अथवा पुखराज की अंगूठी खरीद सकते हैं। प्रसाधन के सामान, दोपहिया वाहन, सौंदर्य प्रसाधन खरीदना शुभ होगा।
PunjabKesari
मीन : राशि का स्वामी है गुरु। धार्मिक पुस्तकें खरीदें। सोने के आभूषण तथा सिक्के लें। तांबे के बर्तन खरीदें। वाहन भी ले सकते हैं। जमीन या मकान भी खरीदने शुभ हैं। आप अपने लिए पीला पुखराज ले सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News