Kundli Tv- सावन: रात में गाय के दूध से करे शिवलिंग का अभिषेक, असाध्य रोग होंगे दूर
punjabkesari.in Monday, Jul 30, 2018 - 01:59 PM (IST)
ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
28 जुलाई से श्रावण माह का आरंभ हो चुका है। जैसे कि सबको पता है कि यह माह भगवान शंकर का प्रिय महीना है। इस महीने में पूजा करने वालों पर शिव सदा मेहरबान रहते हैं। क्योंकि हिंदू धर्म के अनुसार सावन में किया गया शिव का पूजन जल्दी ही शुभ फल प्रदान करता है। मान्यता है कि इस महीने में भोलेनाथ माता पार्वती के साथ भू-लोक का भर्मण करने आते हैं और भक्तों की सभी दुख-मुसीबत को हर लेते हैं। तो आईए जानते हैं कि इस माह में भगवान शिव को जल्दी कैसे प्रसन्न किया जा सकता है-
अपने नाम की ही तरह भोलेनाथ बहुत भोले हैं। कोई भी भक्त यदि पूरी श्रृद्धा से शिवलिंग पर जल चढ़ाए तो ही भगवान प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन फिर भी सावन माह में शिव आराधना के कुछ सरल उपाय यदि किसी भक्त द्वारा कर लिए जाएं तो व्यक्ति को कई सारी परेशानियों के हल मिल सकते हैं। आइए बताते हैं सावन माह में कुछ उपाय जिनसे आपको कई लाभ हो सकते हैं।
उपाय
यदि घर के किसी सदस्य को असाध्य बीमारी हो तो परिवार का कोई भी सदस्य द्वारा यह उपाय किया जा सकता है। सावन में किसी सोमवार को पानी में दूध व काले तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें। अभिषेक के लिए तांबे के बर्तन का ही उपयोग करें, तांबे को छोड़कर किसी अन्य धातु का उपयोग न करें। अभिषेक करते समय 'ॐ जूं स:' मंत्र का जाप करें। इसके बाद भगवान शिव से रोग निवारण के लिए प्रार्थना करें और प्रत्येक सोमवार रात में 9.15 बजे के बाद गाय के सवा पाव कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करने का संकल्प लें। इसके अतिरिक्त आप 11 हजार, 21 हजार या 1.25 लाख बार महामृत्युंजय का पाठ करें या किसी योग्य ब्राह्मण को संकल्प दिलवा दें। इससे आपको अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा। महामृत्युंजय का पाठ करने से पहले जानकार पंडित से जरुर संपर्क करें क्योंकि पाठ को करते समय कई सावधानियां व नियमों का पालन अनिवार्य होता है।
Kundli tv- दरिद्रता लाता है गणेश जी का ये रूप (देखें Video)