Shardiya Navratri Colours: शारदीय नवरात्रि के 9 दिन पहनें ये 9 रंग के कपड़े, प्रसन्न होंगी 9 देवियां

punjabkesari.in Monday, Sep 15, 2025 - 04:24 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shardiya Navratri Colours 2025: शारदीय नवरात्रि का आरंभ अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर 2025 से हो रहा है। जो 1 अक्टूबर 2025 नवमी तिथि तक रहेंगे। नवरात्रि पर्व में रंगों का विशेष महत्व रहता है। माना जाता है की 9 दिन मां दुर्गा के 9 रूपों के अनुसार वस्त्र धारण करने से वो प्रसन्न होती हैं। हर साल नवरात्रि की नौ तिथियों में दिन बदल जाते हैं। नवदुर्गा के वार अनुसार रंग पहनने से आप पर सकारात्मकता का प्रभाव बना रहेगा। मां की कृपा चाहते हैं तो नवरात्रि के हर दिन शुभ रंग के कपड़े पहनें। न केवल देवी पूजन में बल्कि सारा दिन भी इसी रंग के वस्त्र पहने जा सकते हैं। अगर शुभ रंग के कपड़े आपके पास न हो तो उस रंग के आभूषण, अंडर गारमेंट्स या एसेसरीज भी पहन सकते हैं।

Shardiya Navratri Colours
शारदीय नवरात्रि 2025 में 9 दिन पहनें ये 9 रंग के कपड़े, प्रसन्न होंगी 9 देवियां
Shardiya Navratri 1st Day शारदीय नवरात्रि का पहला दिन- 22 सितंबर 2025 को शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन 9 देवियों में से पहली मां शैलपुत्री की पूजा होगी। सफेद रंग के वस्त्र पहनें।

Shardiya Navratri 2nd Day शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन- 23 सितंबर 2025 को शारदीय नवरात्रि की द्वितीया तिथि है। इस दिन 9 देवियों में से दूसरी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी। लाल रंग के वस्त्र पहनें।

Shardiya Navratri Colours
Shardiya Navratri 3rd Day शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन- 24 सितंबर 2025 को शारदीय नवरात्रि की तृतीया तिथि है। इस दिन 9 देवियों में से तीसरी मां चंद्रघंटा की पूजा होगी। गहरे नीले रंग के वस्त्र पहनें।

Shardiya Navratri 3rd Day- 25 सितंबर 2025 को शारदीय नवरात्रि की तृतीया तिथि है। इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनें।


Shardiya Navratri 4th Day शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन- 26 सितंबर 2025 को शारदीय नवरात्रि की चतुर्थी तिथि है। इस दिन 9 देवियों में से पांचवी मां कुष्मांडा की पूजा होगी। हरे रंग के वस्त्र पहनें।

Shardiya Navratri 5th Day शारदीय नवरात्रि का पांचवा दिन- 27 सितंबर 2025 को शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि है। इस दिन 9 देवियों में से पांचवी मां स्कंदमाता की पूजा होगी। स्लेटी रंग के वस्त्र पहनें।

Shardiya Navratri Colours
Shardiya Navratri 6th Day शारदीय नवरात्रि का छठा दिन- 28 सितंबर 2025 को शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि है। इस दिन 9 देवियों में से छठी देवी कात्यायनी की पूजा होगी। नारंगी रंग के वस्त्र पहनें।

Shardiya Navratri 7th Day शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन- 29 सितंबर 2025 को शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि है। इस दिन 9 देवियों में से सातवीं मां कालरात्रि की पूजा होगी। मोर वाले हरे रंग के वस्त्र पहनें।

Shardiya Navratri 8th शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन- 30 सितंबर 2025 को शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। इस दिन 9 देवियों में से आठवीं मां महागौरी की पूजा होगी। गुलाबी रंग के वस्त्र पहनें।

Shardiya Navratri 9th Day शारदीय नवरात्रि का नौंवा दिन- 1 अक्टूबर 2025 को शारदीय नवरात्रि का नवम दिन है। इस दिन 9 देवियों में से नौंवी मां सिद्धिदात्री की पूजा होगी। बैंगनी रंग के वस्त्र पहनें।

PunjabKesari  Shardiya Navratri


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News